क्या पॉप स्टार रिहाना मुसलमान है? गूगल पर खूब सर्च किया जा रहा उनका धर्म! जानिये क्या है उनका Religion?

 

क्या पॉप स्टार रिहाना मुसलमान है? गूगल पर खूब सर्च किया जा रहा उनका धर्म! जानिये क्या है उनका Religion?

किसान आंदोलन पर एक ट्वीट के बाद पॉप स्टार रिहाना सुर्खियों में हैं, दरअसल उनके एक ट्वीट ने इंटरनेशनल स्तर पर इस आंदोलन को और आगे बढा दिया है, उनके ट्वीट के बाद लगातार बड़े सेलेब्स किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे हैं, रिहाना के ट्वीट के बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं, जो उन्हें नहीं जानते हैं, वो ये जानने की कोशिश कर रही हैं, आखिरकार ये लड़की कौन है, इस में एक दिलचस्प बात ये सामने आई है कि आज सुबह से ही लोग गूगल पर सर्च करके रिहाना के धर्म के बारे में पता कर रहे हैं, लोगों को ये जानने में दिलचस्पी है कि आखिर उनका धर्म क्या है।


दो बातें सर्च
गूगल पर रिहाना के बारे में लोग दो बातें पता कर रहे हैं, पहला ये कि क्या रिहाना मुसलमान हैं और दूसरा ये कि रिहाना का धर्म क्या है। आपको बता दें कि रिहाना ईसाई हैं, और बचपन से इसी धर्म को फॉलो करती हैं, एक मैगजीन से बातचीत में उन्होने खुद बताया था कि जब वो सात साल की थी, तो पहली बार व्रत रखा था और प्रार्थना की थी, ये मैंने खुद किया था, क्योंकि मुझे न्यूयॉर्क जाना था, मुझे पता था कि ये एक त्याग है, जो मुझे करना है, ताकि मैं जहां पहुंचना चाहती हूं, वहां जा सकूं।
किसान आंदोलन पर क्या कहा
रिहाना ने मंगलवार को भारत में चल रहे किसान आंदोलन से संबंधित एक खबर को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, हम इस बारे में क्यों बात नहीं कर रहे, रिहाना ने इसके साथ ही हैशटैग फार्मस प्रोटेस्ट का भी इस्तेमाल किया है। उनके इस ट्वीट ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है, कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ सराहना कर रहे हैं।
रिहाना कौन है
20 फरवरी 1988 को पैदा हुई रिहाना का असली नाम रोबीन रिहाना फेंटी है, वो एक बारबेडियन सिंगर, एक्ट्रेस हैं, पॉप स्टाप रिहाना के ट्विटर पर करीब 100 मिलियन फॉलोवर्स हैं, ट्विटर की दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले लोगों में रिहाना चौथे स्थान पर है, इसके सात ही 2019 में फोर्ब्स ने रिहाना को सबसे धनी म्यूजिशियन बताया था, फोर्ब्स  मुताबिक रिहाना की कुल संपत्ति 600 मिलियन डॉलर (करीब 4400 करोड़ रुपये) है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments