JNU के समर्थन में उतरने वाली दीपिका,अब इस फ़िल्म में बनेंगी माता सीता, और ये एक्टर प्रभु श्री राम..

 

Ramayan 3-D Star cast, deepika padukone, mahesh babu, hrithik roshan, रामायण 3-डी स्टार कास्ट, दीपिका पादुकोण, महेश बाबू, रितिक रोशन

रामायण इसके बारे में भारत देश की नहीं बल्कि पूरी दुनिया जानती है! हाल ही में रामायण को दोबारा से दूरदर्शन के ऊपर चलाया गया था जिसके चलते हैं रामायण ने टीआरपी के मामले में हर किसी को पीछे छोड़ दिया था! जिससे यह मालूम चलता है कि आज भी रामायण के चाहने वाले की संख्या में कोई कमी नहीं आई है बल्कि बढ़ोतरी ही हुई है!

हालांकि रामायण में जो किरदार निभा रहे सदस्य थे उनको लोग वास्तव में भी भगवान मानने लग गए थे! लेकिन जैसे-जैसे समय बीता गया वैसे ही लोगों को मालूम चलता रहा कि वह किरदार निभा रहे थे! लेकिन अब इसी रामायण की लोकप्रियता को देखते हुए इसके ऊपर फिल्म बनाने की चर्चा हो रही है!

यही नहीं बल्कि इस बार रामायण 3डी में बनाने की कोशिश की जा रही है! वहीं दूसरी ओर रामायण में किरदारों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है! हालांकि पहले इस रामायण के लिए प्रभास जिसने बाहुबली के अंदर अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता है उनको प्रभु श्री राम का रोल अदा करने के लिए दिया गया था! हालांकि उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया!

अब इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि साउथ फिल्म के जाने-माने स्टार महेश बाबू प्रभु श्री राम का रोल अदा कर सकते हैं! वहीं अगर बात करें तो माता सीता की, उनकी भूमिका को निभाने के लिए दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा है हालांकि अभी तक यह निश्चित नहीं हो पाया है!

वहीं दूसरी ओर, रामायण का सबसे अहम किरदार दशानन रावण का, जिसके लिए यह बताया जा रहा है कि इस रोल को रितिक रोशन निभा सकते हैं! बता दें कि रितिक रोशन ने जोधा अकबर जैसी फिल्मों में अकबर का अभिनय निभाया है, जिसको लोगों ने काफी पसंद भी किया था अब ऐसी प्यास लगाई जा रही है कि आने वाली रामायण में रितिक रोशन को रावण का किरदार मिल सकता है!


0/Post a Comment/Comments