
अभी तक किराये के घर में रह रही एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandes) ने अब मुंबई के जुहू में अपना घर खरीद लिया है और अब वह इसमें शिफ्ट हो गयी हैं। उन्होंने यह घर सात करोड़ रुपये में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से खरीदा है। प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद अपने पति निक जोनस के साथ साल 2018 में इस घर में रहती थी।
View this post on Instagram
मुंबई के जुहू में कर्मयोग बिल्डिंग में स्थित इस घर में एक बड़ा लिविंग एरिया और एक बड़ी आउट डोर बालकनी है, लेकिन शादी के कुछ समय बाद वह अपने विदेशी पति निक जोनस के साथ लंदन शिफ्ट हो गयी। साल 2019 में प्रियंका और निक ने लांस एंजिल्स में साइन फर्नाडो घाटी के एनकिनो में अपना एक बंगला खरीद लिया, जिसकी कीमत 20० मिलियन डॉलर थी। इस हवेली में बार, स्विमिंग पूल, बास्केट बॉल कोर्ट, जिम और मूवी थियेटर जैसी सुविधाएं हैं,लेकिन फिर इन्होने एक साल बाद इस घर को छह मिलियन डॉलर में बेंच दिया था।

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक जोनस से 2018 में शादी कर ली थी। इसके बाद से वह निक के साथ लंदन में ही शिफ्ट हो गयी। वहीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandes) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार शिरीष कुंदर की फिल्म मिसेज सीरियल किलर में नजर आयी थी। यह फिल्म नेट फ्लिक्स पर रिलीज हुई थी अब वह जल्द ही बच्चन पांडे, भूत पुलिस और सर्कस में नजर आएगी।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।
Post a Comment