बीते दिन शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र देव का अब इस राशि में ठैराव 17 मार्च 2021 तक होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह सारी भौतिक सुखों से संपन्न करते हैं। यह तुला और वृष राशि का स्वामी है। शुक्र ग्रह की नीच राशि कन्या है, जबकि इनके अलावा मीन इनकी उच्च राशि मानी जाती है। कुंभ राशि में शुक्र देव के आने से कई जातकों को इसके अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा शुक्र देव का प्रभाव।
12 राशियों पर शुक्र का प्रभाव
मेष राशि- इस राशि के लोगों के लिए शुक्र ग्रह का ये बदलाव शुभ होने वाला है। हर कार्य में इस राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। अगर आप कोई काम करना चाह रहे है, तो ये आपके लिए अच्छा समय है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी भी होनी निश्चित।
वृष राशि – शुक्र के गोचर से वृष राशि वालो का भाग्य खुलने वाला है। इनको धन का लाभ होगा। दोस्तों से और पिता से हेल्प मिलेगी।
कर्क राशि – इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा नहीं होगा । इन राशि के जातकों के मन में डर बढ़ेंगा और काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस राशि के जातकों को सर्तक रहना जरूरी है। चिंताओं से दूर रहें।
सिंह राशि- इस राशि के जातकों के लिए ये बदलाव बहुत शुभ फल है। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उनका विवाह पक्का हो सकता है। प्यार में सक्सेस हाथ लगेगी। शादीशुदा लोगों को जीवन साथी की मदद मिलेगी।
कन्या राशि – इस राशि के लोगों को कुछ दिक्कतें उठानी पड़ सकती है। आपके कार्यों में कई तरह की बाधा उत्पन्न हो सकती है।
तुला राशि – तुला राशि के जातकों को धन प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। दोस्तों के साथ संबंध ओर मजबूत होंगे। नया कार्य शुरू कर सकते है।
वृश्चिक राशि – ये परिवर्तन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होगा। मातृ पक्ष से लाभ मिल सकता है। जो सोचा होगा वो पूरा हो सकता है, जिस कार्य में हाथ डालेंगे वो सफल ही होगा।
धनु राशि – आपके रिलेशन मजबूत होंगे। काम में सफलता मिलेगी। आपके लिए धन पाने के योग बन रहे हैं। आप नया वाहन खरीद सकते हैं।
मकर राशि – मकर राशि से शुक्र ग्रह ने निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश किया है और ये परिवर्तन मकर राशि के लोगों के लिए बहुत अच्छा होगा। आपकों आपके बड़े काम में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी ।
कुंभ राशि – कुंभ राशि के लिए भी ये बदलाव शुभ होगा। मान-सम्मान वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ संबंध गहरे होंगे। सोच समझकर कोई भी फैसला लें।
मीन राशि – मीन राशि के लोगों का खर्चां बढ़ेगा। सोच-समझकर धन से जुड़े काम करें। कोई भी फैसला लेते वक्त सौ बार सोचें। लड़ाई से दूर रहें। इस दौरान आर्थिक निवेश न करें।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।
No comments:
Post a Comment