स्ट्रॉबेरी लाल रंग की दिखने वाला फल है जो काफी रसीला और स्वाद में लाजवाब होता है। पहले यह फल भारत में बहुत कम ही मिलता था, मगर अब भारत में इसकी खेती कोने-कोने में होने लगी है, जिसके कारण अब यह आसानी से उलब्ध हो जाता है। स्ट्रॉबेरी खाने में जितनी लाजवाब होती है, उतनी ही यह सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है। इसमें विटामिन,फोलिक एसिड, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई खनिज तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। आज हम आपको इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इम्युनिटी बढ़ाने में करती है मदद
स्ट्रॉबेरी में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जिसकी वजह से शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह हाई बीपी से ग्रसित लोगों के शरीर में रक्त संचरण में भी सहायता करती है।
स्किन के लिए भी फायदेमंद
त्वचा को खूबसूरत और स्वस्थ बनाना हो तो स्ट्रॉबेरी का खूब सेवन करें। असल में, इसमें मौजूद एसिड स्किन के काले धब्बों को हटाकर चेहरे को साफ और बेदाग बनाने में काफी सहायता करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है।
मिलती है हड्डियों को मजबूती
स्ट्रॉबेरी में विटामिन-के, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता करते हैं। उम्र बढ़ने के साथ-साथ कुछ लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, स्ट्रॉबेरी का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
स्वस्थ रहती हैं आंखें
यदि आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना स्ट्रॉबेरी का सेवन करें। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी पाचन में भी मदद करता है। इसके सेवन से लिवर और पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।
No comments:
Post a Comment