दिल्ली। पाकिस्तान में लड़कियों, महिलाओं के साथ अत्याचार होते रहते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा करने वाले समाज के वे लोग होते हैं जिन पर समाज को जीवन देने की जिम्मेदारी होती है। पाकिस्तान पुलिस ने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के नेता और बलूचिस्तान से नेशनल असेंबली के सदस्य मौलाना सलाउद्दीन अयूबि पर 14 साल की एक लड़की से शादी करने का मामला सामने आया है। सलाउद्दीन ने अयूबी ने 14 साल की लड़की से निकाह किया है। स्थानीय पुलिस ने मौलाना के निकाह को लेकर जांच शुरू कर दी है। पाकिस्तान मीडिया में नेशनल असेम्बली के सदस्य द्वारा 14 साल की लड़की से शादी का मामला वायरल हो रहा है। पुलिस ने चित्राल में महिलाओं के कल्याण के लिए काम करने वाले एक एनजीओ से शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की है।
लड़की गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, जुघूर की छात्रा है। स्कूल में उसकी जन्मतिथि 28 अक्टूबर 2006 दर्ज की गई थी। जन्मतिथि के अनुसार लड़की की शादी की उम्र नहीं हुई है। पाकिस्तान मीडिया के अनुसार मौलाना सलाउद्दीन अय्युबी नेशनल असेंबली के सदस्य हैं और उनकी उम्र 60 साल से अधिक है। चितराल पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर सज्जाद अहमद के हवाले से कहा गया कि कुछ दिन पहले संगठन की शिकायत पर पुलिस लड़की के घर पहुंची थी।
चित्राल पुलिस के पहुंचने पर लड़की के पिता ने लड़की की शादी से इनकार कर दिया था और इस आशय का एक शपथ पत्र भी दिया था। ज्ञात हो कि पाकिस्तान में शादी के लिए लड़की की उम्र 16 साल निर्धारित की है। पाकिस्तान का कानून उम्र से कम होने पर माता-पिता के लिए सजा की भी सिफारिश करती है। सांसद ने लड़की के साथ केवल निकाह की पुष्टि की है जबकि एक उचित विवाह समारोह आयोजित किया जाना बाकी है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।
No comments:
Post a Comment