
1. मेष राशि
आज कारोबार में नए अनुबंध होंगे। आपके महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे। नवीन योजनाएं बनेंगी। धर्म में आस्था बढ़ेगी। आपके महत्वपूर्ण कामकाज में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों का अच्छा फल मिलेगा। व्यर्थ की चीजों से दूर रहें।
2. वृषभ राशि
आज आपकी नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। अनजाने में कोई गलती न करें नहीं तो नुकसान संभव है। कुछ नई योजनाओं का निर्माण करेंगे। किसी कार्य को करने से पहले सोच-समझकर करे।
3. मिथुन राशि
सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। कारोबार में जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। परिवारिक विवादों की वजह से तनाव बढ़ेगा। कारोबार में उन्नति होगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
4. कर्क राशि
व्यवसाय में लिए गए निर्णय सही होंगे। कार्य पूरे होने से साहस, पराक्रम बढ़ेगा। कारोबार में लाभदायक सौदे होंगे। धार्मिक पुस्तकें पढ़ने में अभिरुचि बढ़ेगी। सोच समझकर फैसला लें।
5. सिंह राशि
बातों की चतुराई से आपके कार्य बन जाएंगे। व्यर्थ की चिंता न करें जो होगा अच्छा होगा। कुछ आपका नुक्सान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। माता-पिता की आज्ञा का पालन करें, सफलता प्राप्त होगी।
6. कन्या राशि
आज आपके अटके मसले सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है। मगर, ध्यान रखें जीवन बहुत छोटा है, अत: वक्त रहते ही अपनी गलतियों में सुधार करें। संयम रखकर काम करें।
7. तुला राशि
वाहन सुख की संभावना है। पड़ोसियों से विवाद संभव। बेहतर स्वास्थ के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। पूरा दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा रहेगा। कारोबार में काम का बोझ बढ़ेगा। सतर्क रहें।
8. वृश्चिक राशि
कार्य की व्यस्तता की वजह से थकान महसूस करेंगे। अपनों से मन मुटाव हो सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। अनुभवों का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वाणी पर संयम रखें।
9. धनु राशि
कारोबार के विवादों का निपटारा होने की संभावना है। कार्य स्थल पर आ रही परेशानी के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप बदलाव करें, लाभ मिलेगा। हवाई यात्रा कर सकते हैं।
10. मकर राशि
कारोबार में प्रतिकूलता रहेगी। शत्रु को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप की आदतों की वजह से परिवारजनों को अपमानित होना पड़ सकता है। घर की समस्याओं नजरअंदाज न करें। वक्त रहते संभल जाएं।
11. कुंभ राशि
आज कादिन शुभ है सभी कामना पूरी होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कामकाज में सुधार होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे। मौज-मस्ती का माहौल रहेगा। अपनों से संबंध और बेहतर करें।
12. मीन राशि
अचानक आए खर्चों से से बजट पर प्रभाव पड़ेगा। किसी से बिना कारण विवाद की संभावना है। रुके हुए कार्य आज भी पूरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर ध्यान दें। किसी पर भरोसा न करें।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।
No comments:
Post a Comment