कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बीजेपी में मचा घमासान, CM येदियुरप्पा की खुल गई सारी पोल

 

बेशक मसले मुख्तलिफ हों..लेकिन सियासत मेंं अक्सर बवाल होते रहते हैं। अब इस बीच एक ऐसा ही बवाल कर्नाटक बीजेपी इकाई में देखने को मिल रहा है। जहां मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की यूं समझिए की पूरी पोल ही खुल गई।  विधायकों ने मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उनकी कलई खोल रख दी है। विधायकों का कहना है कि मुख्यमंत्री साहब पैसे लेकर लोगों को मंत्रिपद की पेशकश कर रहे हैं। विधायकों से पैसे लेकर उन्हें मंत्री पद दें रहे हैं। बता देें कि  मुख्यमंत्री के बारे में इस तरह का राजफाश किसी और ने  नहींं बल्कि पार्टी विधायक यतनाल ने किया है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री पर बरसते हुए कहा कि  इन्हें अब सियासत से रूखसत हो जाना चाहिए। यह लोगों को ब्लैकमैल करते हैं। विधायकों से पैसे लेकर उन्हें मंत्री पद देते हैं। इन्होंने इसके लिए बकायदा कोटा निर्धारित कर रखा है। वहीं,  पार्टी के एक अन्य विधायक कालाकप्पा बंदी  ने मंत्रिमंडल विस्तार पर नाखुशी जताई है। उन्होंने यतनाल के सरीखे ही मुखयमंत्री पर बरसते हुए उनकी पूरी कलई खोलकर रख दी है। विविद हो कि विगत काफी दिनों से मुख्यमंत्री येदियुरप्पा मंत्रिमंडल विस्तार की योजना बना रहे थे। वर्तमान में मंत्रिमंडल में 27 मंत्री हैं , जिसमें वे 7 अन्य मंत्रियों को भी शामिल करने जा रहे हैं। आज शाम को कुछ विधायकों को  विधिवत रूप से मंत्रिपद सौंपने की चर्चा है। जिसमें  मुर्गेश निरानी उमेश कट्टी, अंगारा, योगेश्वर, अरविंद लिंबावली, एमटीबी नागराज, शंकर आर का नाम शामिल है। बहरहाल, अभी तक विधायकों द्वारा इस तरह बगावत करने पर मुख्यमंत्री की तरफ से किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन आगे वे क्या कुछ प्रतिक्रिया दिखाते हैं। यह तो  फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments