अफेयर्स के कारण शादी के बाद भी चर्चा में रहे अक्षय कुमार,पत्नी ट्विंकल ने कसी कमान

 


आज से 28 साल पहले अक्षय कुमार(Akshay Kumar) ने फिल्म सौगंध से बॉलीवुड़ में डेब्यू किया था। आज अक्षय कुमार एक फेमस अभिनेता के नाम से जाने जाते है, लोग उन्हें खिलाड़ी कुमार भी कहते है। अक्षय कुमार ने स्वर्गीय राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की थी। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह मनाई है। अगर अफेयर की बात करें तो शादी के पहले तो अक्षय कुमार ने कई बॉलीवुड़ अभिनेत्रियों के साथ प्रेम प्रसंग चलाया है, लेकिन क्या आप जानते है कि अक्षय के ये प्रेम प्रसंग शादी के बाद भी खत्म नहीं हुए। शादी के बाद भी अक्षय ने कई अभिनेत्रियों के साथ इश्क फरमाया है।

अक्षय कुमार और आयशा जुल्फा

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक रहीं आयशा जुल्का और अक्षय कुमार का नाम सबसे पहले जोड़ा गया था। बॉलीवुड करियर के दौरान आयशा की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ खूब जमी थी, हालांकि इनके अफेयर के चर्चे भी खूब रहे। दोनों कलाकारों ने पहली बार फिल्म खिलाड़ी में काम किया था। इसके बाद से ही इनके अफेयर के चर्चे रहे, लेकिन इन्होंने अपने से किसी बात को स्पष्ट नहीं किया।

अक्षय कुमार और रवीना टंड़न

एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ अक्षय का लव अफेयर लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा था। दोनों के प्यार की खबर ने जमकर सुर्खियां बटोरीं थी, लेकिन रवीना और अक्षय कुमार भी बाद में अलग हो गए । इस जोड़ी ने साथ में कई हिट फ़िल्में भी दी है। इन दोनों के अलग होने का कारण अक्षय ही थे, क्योंकि रवीना इस रिलेशन में सीरियस थी पर अक्षय कमिटेड नहीं होना चाहते थे और दोनों अलग हो गए।

अक्षय कुमार और  शिल्पा शेट्टी

90 के दशक में अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड के हॉट कपल में से एक माने जाते थे। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी द्वारा खुद यह बात स्वीकारी गई थी कि उन्होंने और अक्षय ने मंगनी तक कर ली थी, लेकिन तब भी अक्षय कही और इश्कबाजी में व्यस्त थे, जिसके कारण ये दोनों अलग हो गए।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

इन सबके बाद अक्षय ने ट्विंकल खन्ना के साथ अपने रिश्ते को स्थापित किया और उनसे शादी की। आज दोनों को एक साथ  20 साल पूरे हो चुके है।

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा

शादी के बाद भी अक्षय थमें नहीं और अपनी इश्कबाजी को उन्होंने जारी रखा। उनका नाम प्रियंका चोपड़ा से भी जोड़ा गया। दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है।  बाद में अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने उन्हें प्रियंका के साथ काम करने से रोक दिया था और बाद में अक्षय ने भी प्रियंका से दूरी बना ली गईं।

source

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments