तारिक अनवर ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, दिया ये विवादित बयान

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने बिना नाम लिए निशाना साधा है। उन्होंने मौजूदा सरकार को बीमारी बताया है। अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ ग्रहण होने के बाद ही कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, अमेरिका के लोगों ने बाइडन को राष्ट्रपति बनाकर समझदारी का सबूत दिया मालूम नही भारत को कब इस बीमारी से निजात मिलेगा। गौरतलब है कि, जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में बीते बुधवार को शपथ ली है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने डेमोक्रेट जो बाइडेन को राष्ट्रपति के पद की शपथ दिलाई।

जो बाइडन के साथ ही भारतीय मूल की अमेरिकी महिला कमला हैरिस ने भी उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। सत्ता बदलते ही जो परिवर्तन अक्सर देखा जाता रहा है वहीं चीज इस बार भी देखने को मिला। राष्ट्रपति की कुसी संभालते ही जो बाइडेन ने महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई आदेशों का पलट दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पद संभालते ही कई महत्वपूर्ण फैसलों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें मुख्य रूप से पेरिस जलवायु समझौता शामिल है। इस बारे में जानकारी देते हुए व्हाइट हाउस ने बताया कि जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते में अमेरिका की फिर से वापसी होगी।

अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पेरिस जलवायु समझौते में दोबारा शामिल होने की घोषणा कर दी है। इसे लेकर बाइडन ने चुनाव के दौरान ही देश की जनता से यह वादा किया था। इसी के साथ ही जो बाइडेन ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अभियान तेज करने के इरादे से एक महामारी कंट्रोल करने के फैसले पर भी हस्ताक्षर किया है। इस आदेश के अनुसार अमेरिका में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य कर दिया गया है।

0/Post a Comment/Comments