अभिनेता शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का मुंबई में निधन, रंगमंच की दुनिया के लिए बड़ा नुकसान


बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी के पिता और गुजराती सिनेमा के चर्चित निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता अरविंद जोशी का आज सुबह तकरीबन 3.00 बजे मुम्बई के जुहू स्थित नानावटी अस्पताल में निधन हो गया। वो 84 साल के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके दामाद रोहित रॉय ने टेलीविजन में खूब नाम कमाया है। अपने समय के मशहूर खलनायक प्रेम चोपड़ा अरविंद जोशी के समधी थे। मिली जानकारी के अनुसार अरविंद जोशी का स्वास्थ्य पिछले कुछ वक्त से ठीक नहीं चल रहा था। उन्हें मुंबई के फेमस नानावटी अस्पताल में एडमिट कराया गया।

डॉक्टर्स के अनुसार उनके अंगों ने धीरे धीरे काम करना बंद कर दिया था। उन्हें आईसीयू में भी रखा गया। मगर, शुक्रवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अरविंद जोशी के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा शरमन और बेटी मानसी जोशी हैं। मानसी की शादी टीवी व फिल्म एक्टर रोहित रॉय से हुआ और शरमन का विवाह प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से हुआ है। अरविंद जोशी ने हिंदी फिल्मों ‘शोले’ और ‘इत्तेफाक’ अपमान की आग, ‘खरीदार’, ‘ठीकाना’ ‘नाम’ जैसी तमाम फिल्मों में सहायक कलाकार के तौर पर छोटी-छोटी भूमिकाएं भी निभाईं थीं। उन्होंने कई हिट गुजराती फिल्मों में काम किया, मगर उनकी पहचान गुजराती नाटकों में एक्टिंग करने और गुजराती नाटकों के निर्देशक के तौर पर बनीं।

अरविंद जोशी के समधी और अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने कहा, “अरविंद एक बहुत ही अच्छे इंसान थे। वे पिछले दो हफ्तों से नानावटी अस्पताल में एडमिट थे। उम्र संबंधी तमाम बीमारियों से जुड़ी जटिलताओं के कारण उनकी तबीयत बहुत खराब हो गयी थी और इसीलिए उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा था। गुजराती थिएटर में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।”

अरविंद ने निधन पर एक्टर परेश रावल ने दुख जताते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट में लिखा, ‘भारतीय रंगमंच को बड़ा नुकसान। बेहद दु:ख के साथ हम जाने-माने एक्टर श्री अरविंद जोशी को अलविदा कहते हैं। एक स्टालवार्ट, एक बहुमुखी अभिनेता, एक निपुण थीस्पियन, यो वो शब्द हैं जो उनके प्रदर्शन के बारे में सोचते हुए मेरे दिमाग में आते हैं। शरमान जोशी और उसके परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदना। ओम शांति’।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments