घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाती हैं ये वास्तु टिप्स, हाथी और ऊंट के खिलौनों से सजाएं घर, मिलेगा चमत्कारी लाभ



र हमेशा खुशियों से भरा रहता है, लेकिन कई बार घर में बेवजह तनाव का माहौल बना रहता है। परिवार के सदस्यों में मनमुटाव पैदा हो जाता है। वहीं कॅरियर और कारोबार में अपना सौ प्रतिशत देने के बाद ही कामयाबी नहीं मिलती। इन सबकी वजह वास्तु दोष हो सकता है। जो आपके हर काम में और हर सुख में बाधा बनकर खड़ा हो जाता है। अगर आप वास्तु शास्त्र में बताए गए इन उपायों को अपनानाते हैं तो वास्तु दोषों को दूर करके आप कामयाबी पा सकते हैं।

  • घर के उत्तर-पूर्वी दिशा (ईशान कोण) वाले हिस्से में पूजा स्थल बनाए। इस दिशा में कूड़ादान और झाड़ू-पोंछा न रखें।
  • सुबह नाश्ते करने से पहले घर में झाड़ू जरूर लगा लेनी चाहिए।
  • शाम के वक़्त गलती से भी घर में झाड़ू-पोछा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से धन हानि होती है।
  • घर में प्रवेश द्वार के दाहिने और जूतों का स्थान होना चाहिए।
  • घर में टूटा हुआ पाटा, दर्पण और कोई भी खराब या बंद पड़ी हुई मशीन नहीं रखनी चाहिए। इससे सुख-समृद्धि रूकती है।
  • जिस कमरे में आप अनाज रखते हैं, उस कमरे में पैसे, गहने और कपड़े रखना चाहिए। इससे गृहस्वामी कर्ज देने का काम शुरू करता है। इससे उसके भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होती है।
  • घर की सुख-समृद्धि के लिए आने घर के मुख्य द्वार पर शुभ लाभ का चिन्ह अंकित करना चाहिए।
  • घर में पूजास्थल में एक जटा वाला नारियल जरूर रखना चाहिए।
  • घर में अगर आप सजावट कर रहे हैं तो आपको हाथी और ऊंट के खिलौने इस्तेमाल करने चाहिए। हाथी को फेंगशुई में को शुभ और मंगलकारी माना गया है।
  • जिन दंपतियों की संतान नहीं होती है, उन्हें हाथी के जोड़े को अपने बेडरूम में बेड के पास ही रखना चाहिए। ये जोड़ा सुख-समृद्धि का प्रतिक माना जाता है। वहीं ऊंट कॅरियर, कारोबार में आ रही परेशानियों को दूर करता है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments