नार्मल डिलीवरी के लिए अनुष्का शर्मा ने अपने खाने में शामिल की थीं ये चीजें

 

anushka sharma


बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली हाल ही पेरेंट्स बने हैं। उनके घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। कहा जा रहा है कि अनुष्का की नॉर्मल डिलीवरी हुई है। बता दें अनुष्का ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। वो हमेशा से नॉर्मल डिलीवरी चाहती थी। इसके लिए उन्होंने डॉक्टर्स द्वारा सुझाये हुई कई दवाइयां ले ही रही थी। उसी के साथ में वो योगा और अपने खानपान पर भी काफी ध्यान दे रही थीं। अनुष्का ने नॉर्मल डिलीवरी के लिए कई चीजें खाई थीं।

गर्भवती महिलाओं के लिए नौंवा महीना बहुत खास होता है। उन्होंने भी इस खास महीने में हर एक चीज का खूब ध्यान रखा। कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान अदरक और लहसुन बहुत लाभकारी माना जाता है। इसलिए वो सुबह उठकर खाली पेट लहसुन की दो कलियां जरूर खाती थी। लहसुन खाने से बीमारियों का खतरा कम और सर्विक्स खुलने में बहुत सहायता मिलती है। इसके अलावा, वो अदरक की चाय या फिर अदरक को पानी में उबालकर गुनगुना कर पीती थी।

अनुष्का ने इस दौरान अजवाइन के लड्डू और गोंद के लड्डू का भी सेवन किया। अजवाइन और गोंद शरीर को खूब शक्ति प्रदान करता है। एक तो सर्दी और ऊपर से प्रेग्नेंसी ऐसे में बच्चे पर बुरा प्रभाव न पड़े। साथ ही अनुष्का कई गिलास गुनगुना पानी भी पीती थी। दिन में वो गर्म दूध में खजूर डालकर खाया करती थीं। अनुष्का ने ब्रोकोली का भी खूब सेवन किया। एक ऐसी चीज जिसे अनुष्का ही नहीं बल्कि करीना कपूर खान सहित तमाम गर्भवती महिलाएं सबसे अधिक सेवन करती है उसका नाम है ‘घी’, बता दें प्रेग्नेंसी में घी खाना बहुत फायदेमंद होता है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments