पीएम मोदी दूसरे चरण में लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन


नई दिल्ली।
 भारत में कोरोना टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था। सबसे पहले 3 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगना हैं, जिसके बाद 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को और 50 वर्ष से कम उम्र के उन लोगों को टीका लगेगा, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी भी दूसरे चरण में कोरोना का टीका लगवाएंगे। दूसरा चरण शुरू कब होगा इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने तो नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि, इस साल मार्च या फिर अप्रैल में टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होगा।

पीएमओ ऑफिस के अधिकारियों का कहना है कि, पहला चरण खत्म होने के बाद पीएम मोदी दूसरे चरण में अपनी बारी आने पर वैक्सीन लेंगे। मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि, राजनेताओं को ये क्रम तोड़ना नहीं चाहिए। उन्हें टीका तब लगवाना चाहिए जब उनका नंबर आये। पीएम मोदी ने देश में टीकाकरण की शुरुआत करते हुए कहा था कि, किसी तरह के प्रोपेगैंडा या फिर दुष्प्रचार से आपको बचकर रहना होगा है।

दुनिया में हमारे वैज्ञानिकों की बहुत विश्वसनीयता है। यह विश्वास हमने अपने ट्रैक रिकॉर्ड से हासिल किया है। आपको ये जानकर बेहद गर्व होगा कि, दुनिया में जितने बच्चों को जीवनरक्षक टीके लगते हैं उनमें से 60 प्रतिशत भारत में ही बनते हैं। देश में 16 जनवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े टीका अभियान में अब तक 7 लाख 86 हजार 842 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है।

बीते बुधवार को ही 1 लाख 12 हजार 7 लाभार्थियों को वैक्सीन दी गई है। देश में अब तक टीकाकरण के बाद 600 लोगों में साइड इफेक्ट देखा गया है। ये दुनिया के अन्य देशों की तुलना बेहद कम है। बुधवार को टीकाकरण के बाद 82 लोग बुधवार को बीमार हुए। अब तक छह राज्यों में टीकाकरण के बाद दस लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

0/Post a Comment/Comments