वास्तु हो या फेंगशुई जानें क्यों ऊंट को बताया गया है सबसे शुभ

 

ऊंट को वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में श्रम के प्रतीक के रूप में देखा जाता है, क्योंकि वो जानवर है जो विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानता है और लगातार मेहनत करता है। यही वजह है कि, वास्तु के साथ-साथ ऊंट को फेंगशुई (Feng Shui) में भी शुभ माना गया है। कठिन समय को ऊंट का शो-पीस पार लगाने में मददगार होता है।

  • अगर आपके कर्मचारी काम से भगते हों, कारोबार में लाभ न हो रहा हो। तो आप अपने व्यावसायिक स्थल पर उठ का शो पीस लगा सकते हैं। इससे आपके कारोबार में आपको लाभ तो मिलेगा ही और साथ ही उत्पादकता भी बढ़ेगी। आपके व्यापारिक संबंध भी अच्छे बनेंगे।
  • अगर आपको अपने कारोबार में या फिर कॅरियर में सफलता नहीं मिल रही है। लाख कोशिशों के बाद भी आप सफल नहीं हो पा रहे हैं तो आपको स्टडी रूम में या कार्यालय में ऊंट का शो पीस लगाना चाहिए। इससे आपको जल्द ही शुभ परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। आपको आपके लक्ष्यों की प्राप्ति होगी।
  • ऑफिस या फिर स्टडी रूम में ऊंट का शो पीस लगाने से आपका फोकस आपके काम में बढ़ता है। इससे आपके जीवन में चल रही कॅरियर से सम्बंधित परेशानियां दूर होती हैं।
  • ऊंट आपकी धन से सम्बंधित परेशानियों को भी दूर करता है। अगर आपके घर में धन रुकता नहीं है। तो आप अपने घर में ऊंट जोड़ा ले आएं, इससे आपके घर में धन का आगमन शुरू हो जायेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधार होना शुरू हो जायेगा।
  • घर में खुशनुमा माहौल (Happy atmosphere) और सकारात्मक वातावरण (Positive environment) के लिए आपको ऊँटों के जोड़े या फिर ऐसी तस्वीर घर में लगाए जिसमे कई ऊंट दिख रहे हों। ऊंटों को जोड़े को उत्तर-पश्चिम दिशा में ड्राइंग रूम में या फिर लिविंग रूम रखें। इससे परिवार के सभी सदस्यों का मन शांत और स्थिर रहेगा।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments