
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सरकार बनाने में जहां विफल हो गई वहीं उसने नीतीश सरकार को आस्थिर करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। लेकिन अब यहां का माहौल बदल रहा है और आरजेडी का वजूद एक बार फिर संकट में आता दिख रहा है। क्योंकि लालू प्रसाद यादव के करीबी और पूर्व सांसद सीताराम यादव, पूर्व विधान पार्षद दिलीप कुमार यादव सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल सहित कई नेता मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस मिलन समारोह में आरजेडी के पूर्व सांसद सीताराम यादव सहित पार्टी के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान आरजेडी के पूर्व विधायक सुबोध पासवान, नगीना देवी, रामजी मांझी और दिलीप कुमार यादव ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। आरजेडी के इन सभी नेताओं ने बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी के साथ ही कांग्रेस की अनीता देवी, पटना की उप महापौर मीरा देवी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। वहीं इस मिलन समारोह के दौरान राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, युवा रालोसपा के महासचिव रोशन कुशवाहा समेत कई नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के इस मिलन समारोह में भूपेंद्र यादव के साथ राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी और मंत्री राम सूरत राय भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि आरजेडी के पूर्व सांसद सीताराम यादव का भाजपा में लालू के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस मौके पर बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि अगर आरजेडी, कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं तो सीधा सा अर्थ है कि उनका अब अपनी पार्टी में भरोसा नहीं रह गया है। इन नेताओं को भरोसेमंद नेतृत्व की जरूरत है जो भाजपा दे सकती है। नीति, नीयत और नेतृत्व विहीन दलों से लोगों का मोहभंग होना लाजिमी है। क्योंकि ऐसी पार्टी में बने रहने से खुद का वजूद भी समाप्त हो रहा है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।
No comments:
Post a Comment