अक्सर आपने सुना होगा लोगों को कहते हुए कि उन्हें रात को नींद नहीं आती। इसका कारण किसी बात को लेकर काफी सोचना जिसके बाद कई लोगों को तनाव तक होने लगता है। साथ ही कुछ लोग तो तनाव और मोटापे दोनों तरह परेशानी से जूझते हैं। ऐसे में लोगों को कई तरीकों का सहारा लेना पड़ता है। मगर क्या आप जानते हैं कि एक अखरोट आपको इन समस्याओं जल्द छुटकारा पहुंचा सकता है? हम आपको आज अखरोट के कई फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
यदि सूखे अखरोट के स्थान पर अखरोट को भीगाकर खाएंगे तो इसके लाभ कई गुणा तक बढ़ जाते हैं। अखरोट का सेवन करने से हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिससे शरीर से एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद मिलती है। साथ ही अखरोट में प्रोटीन व कैलोरी की अच्छी मात्रा होती है, जो हमारे वजन को नियंत्रित रखने में सहायता करती है। यही कारण है कि वजन कम करने के लिए अखरोट के सेवन की सलाह दी जाती है। कई शोध से भी पता चला है कि वजन कम करने के लिए अखरोट का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।
डायबिटीज की समस्या में भी अखरोट का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। कई शोध बताते हैं कि जो लोग दो-तीन चम्मच अखरोट का सेवन प्रतिदिन करते हैं, उनमें टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा बेहद कम हो जाता है।
यदि आप तनाव में रहते हैं, तो अखरोट आपकी मदद कर सकता है। जो व्यक्ति अखरोट खाता है उसका स्ट्रेस काफी कम हो जाता है, जिसके कारण उसे अच्छी नींद आती है और वो खुद को स्वस्थ महसूस करता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर को संतुलित कर स्ट्रेस से राहत दिलाता है।
अगर आपको भी जोड़ों का दर्द और हड्डियों के दर्द की शिकायत है। अखरोट का सेवन करने से इस समस्या से आपको आराम मिल सकता है, क्योंकि इसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत करने हमारी काफी मदद करता है।
अखरोट को भिगाकर खाने से पाचन शक्ति भी बेहतर होती है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर हमारी पाचन प्रणाली को ठीक रखने में हमारी सहायता करता है। साथ ही इसके सेवन से कब्ज से भी बचने में मदद मिलती है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।
No comments:
Post a Comment