
मकर संक्रांति का हिन्दू धर्म का विशेष महत्व है। इस दिन दान-पुण्य करना काफी शुभ माना गया है। मान्यता है कि, मकर संक्रांति के दिन दान करने से लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर सक्रांति के दिन मनुष्य जो भी और जितना भी दान करता है, उसे उसका सौ गुना अधिक पुण्य प्राप्त होता है। हिंदु पंचांग और ज्योतिषियों के अनुसार, प्रत्येक वर्ष की 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाई जाती है। सूर्य धनु राशि मकर राशि में इस दिन प्रवेश करता है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होना शुरू हो जाता है और शुभ दिनों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन किए गए पुण्य काम, जप-तप और दान देना सर्वश्रेष्ठ होता है।
मकर संक्रांति का सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक महत्व भी है। जनवरी में पड़ने वाली ठंड के दौरान गर्म चीजों का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा है। संक्रांति के दिन दान करने वाली सभी चीजे गर्म ही होती है। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार, जहां खिचड़ी सुपाच्य होती है वहीं तिल और गुड़ का इस मौसम से सेवन से बेहतर कुछ कभी नहीं हो सकता है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।
No comments:
Post a Comment