इस महिला ने देखी मौत के बाद की दुनिया, बताया क्या-क्या होता है मरने के बाद

 

World after death

आप सभी जानना चाहते होंगे की मौत के बाद क्या होता है। हर कोई अपने जीवन ये सवाल एक बार तो पूछता ही होगा। अक्सर लोग कहते हैं की अपने कर्मों के अनुसार सबको फल मिलता है। कोई व्यक्ति स्वर्ग जायेगा या नर्क ये तो उसके कर्म ही बताते हैं। लेकिन विज्ञान इस बात को कभी नहीं मानता। लेकिन अगर कोई आपसे ये कहे की उसने मरने के बाद की दुनिया देखी है तो यकीनन आपको ये सुनकर हैरानी होगी। एक बार आपके दिमाग में जरूर आएगा की जाने कैसी होगी वो दुनिया। मगर आज हम आपको एक ऐसी महिला का अनुभव बताने जा रहे हैं जिसने दावा किया है कि उसने मरने के बाद उस दुनिया को देखा है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मौत के बाद शरीर तो यहीं रह जाता है, मगर आत्मा कहां जाती है? इस सवाल का जवाब अभी विज्ञान भी नहीं खोज सका है। लेकिन सभी धर्म अपने अपने तरीके से इस सवाल का जवाब देते हैं। लेकिन ब्रिटेन की एक महिला ने दावा किया है कि उसने मौत के बाद की दुनिया को काफी नजदीक से देखा है। ब्रिटेन की रॉन्डा नाम की महिला ने ये दावा किया है। उसने बताया महिला ने नए साल के जश्न पर खूब शराब पी, मगर उसके बाद तबियत खराब हो गई और वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर चली गई। लेकिन रॉन्डा जब होश में आई, तो उसने जो कुछ बताया कि उसे सुनकर सब हैरान रह गए।

Life after DEATH: Brain surgeon reveals he saw 'HEAVENLY entity in the afterlife' | Weird | News | Express.co.uk

महिला ने बताया कि उसकी आत्मा ये शरीर छोड़ चुकी थी और वो दूसरी दुनिया में चली गई थी। वो दुनिया इस दुनिया से बिलकुल अलग थी। कहानियों में जो बातें कही जाती है कि वो दुनिया स्वर्ग या नर्क होती है। जहां हर तरफ बादल होते हैं। मगर रॉन्डा ने कहा कि ये अनुभव बिलकुल अलग था। रॉन्डा ने नियर डेथ एक्सपीरियंस रिसर्च फाउंजेशन से बातचीत के दौरान अपने अनुभव शेयर किया।

Is there life after death? | INTHEBLACK

रॉन्डा ने बताया कि उसे लगा कि वो एक बड़ी सुरंग में गिर रही है। जब आंखें खुली तो हर तरफ बहुत अंधेरा था। मगर तभी मुझे दूर कहीं एक रंग बिरंगी अलग सुरंग दिखी, जो मेरी ओर ही बढ़ रही थी। वो बिलकुल गोल सुरंग थी। उसकी दीवारें घूम रही थी और सुरंग के आखिरी हिस्से से एक रोशनी आ रही थी।

Scientists Are One Step Closer To Explain What Happens After Death - Dual Dove

रॉन्डा ने आगे बताया कि मैंने सुरंग में कदम रखा और ऊपर की ओर देखा। मैं रंगों को देख ही रही थी और तभी मुझे लोगों की फुसफुसाने की आवाजें सुनाई दी। मैं समझ नहीं पाई कि वो क्या बोल रहे थे और तभी सुरंग की दीवारों से काले हाथ मुझे लेने के लिए आगे बढ़ें। तभी मुझे किसी ने सुरंग से खींच लिया। अंदर क्या था, मैं देख नहीं पाई। मेरी आत्मा मेरे शरीर में वापस आ चुकी थी। मगर वो अनुभव मुझे शांत नहीं होने दे रहे थे। रॉन्डा ने आगे बताया कि मैं इतना तो पक्का जानती हूं कि वो दुनिया मौत के बाद की ही दुनिया थी। जिसे मैंने देखा और वापस आ गई।

0/Post a Comment/Comments