कारोबार में तरक्की पाने के लिए बैडरूम में रखें ये चीज, नोट गिनने के लिए रखनी पड़ेगी मशीन


का
रोबार को लेकर व्यक्ति हमेशा इस कोशिश में रहता है कि, उसकी तरक्की हो। कारोबार से सिर्फ एक व्यक्ति की जीविका नहीं चलती बल्कि उससे जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का जीवन उस पर ही निर्भर करता है। ये एक टीम वर्क है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। कई बार ऐसे हालात बन जाते हैं कि, व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना एक साथ करना पड़ जाता है।

ऐसा नहीं है कि, आपकी मेहनत में कोई कमी होती है, लेकिन वास्तु दोष हमेशा आपके धन प्राप्ति के मार्ग में परेशानी बनता है। अगर आप वास्तु (Vastu) के अनुसार अपने शयन कक्ष (Bedroom) में कुछ जरुरी बदलाव कर दें तो आप अपने व्यापार में लाभ पा सकते हैं। इससे आपको कभी धन की कमी भी नहीं होगी।

  • अगर आप कपड़े का कारोबार करते हैं तो आपको अपने शयन कक्ष में या फिर अलमारी में लाल रंग की दुपट्टा रखना चाहिए।
  • आप अगर लकड़ी का कारोबार करते हैं तो वास्तु के अनुसार अपने बेडरूम में बांसुरी जरूर रखे।
  • आप अगर ज्वेलरी शॉप के मालिक है तो आपको अपने बेडरूम में मोरपंख रखना चाहिए। हो सके तो चांदी का मोरपंख रखें ये बेहद शुभ होता है।
  • अगर आपका गाड़ियों से जुड़ा कारोबार है तो आपको अपने बेडरूम में लकड़ी का या फिर तांबे का बना हुआ पिरामिड रखना चाहिए।
  • आप एक पत्रकार, लेखक या फिर मीडिया या मनोरंजन की दुनिया से जुड़े हुए हैं तो आपको अपने बेडरूम में एक ग्लोब या फिर 4 रंगों वाला पेन का जोड़ा रखना चाहिए।
  • जूतों का कारोबार करने वालों को वास्तु के अनुसार अपने बेडरूम में काले रंग का शो पीस रखना चाहिए।
  • आप संगीत और कला क्षेत्र से हैं तो आपको अपने बेडरूम में बांसुरी या फिर वीणा रखनी चाहिए।
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान की काम अगर आप करते हैं तो बेडरूम में क्रिस्टल लटकाएं, वहीं अगर दवा क्षेत्र से जुड़ें हैं तो रूम में सूर्यदेव की तस्वीर लगाएं।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments