युवती अश्लील वीडियो बनाकर 3 साल तक किया रेप, अब देह व्यापार में धकेलने की कोशिश

नई दिल्ली। देश का कोई हिस्सा ऐसा नहीं है जहां से लव जिहाद के मामले सामने न आ रहे हो। बावजूद इस पर कानून बनाए जाने को लेकर अभी भी सियासत हो रही है। भाजपा शासित राज्यों ने जहां लव जिहाद के खिलाफ कानून बना रहे हैं वहीं विपक्षी पार्टियों के सामने अपना वोट बैंक खिसकने का संकट है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली से लव जिहाद का ताजा मामला सामने आया है। यहां सोहेल नाम के मुस्लिम युवक ने एक हिंदू युवती का अश्लील वीडियो बनाकर 3 साल तक उसका शोषण किया, फिर धर्म परिवर्तन कराकर शादी भी रचा ली। लेकिन अब वह उसे देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने लगा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक रोहणी इलाके की रहने वाली एक युवती को आरोपियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसका शरीरिक शोषण किया और इसका वीडियो भी बना लिया। इसी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर तीन साल तक उसका शरीरिक शोषण किया गया। इसके बाद पिछले वर्ष अक्टूबर माह में लड़की का धर्मांतरण करा कर उससे शादी कर ली। शादी के बाद से लड़की के साथ दरिंदगी का खेल शुरू हो गया। उसे देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया जाने लगा। इसका विरोध करने पर पीड़िता को काफी प्रताड़ित किया गया। पीड़िता किसी तरह से उनके चंगुल से भागकर अपने परिजनों के पास पहुंची और आम बीती उनको सुनाई।

पीड़िता के परिजनों ने अम विहार पुलिस को इसकी सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर रमा विहार के रहने वाले मुख्य आरोपी सोहेल अहमद और उसके पिता शफीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के भाई ने बताया कि वर्ष 2017 में उसकी बहन के साथ सोहेल की बहन भी पढ़ती थी। सोहेल की बहन ने अपना नाम प्रेरणा बताया था। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी। एक दिन प्रेरणा ने पार्टी के बहाने उसकी बहन को अपने घर ले गई, जहां उसने अपने भाई से मिलवाया और उसका नाम सोहेल की जगह साहिल बताया। इसके बाद पार्टी के दौरान उसको नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिसका वीडियो भी बना लिया।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments