वर्ष 2021: इस तारीख को लगेगा चन्द्रग्रहण, जानें क्या करना चाहिए, क्या नहीं


नई दिल्ली।
 हिन्दू धर्म शास्त्र में सूर्य और चंद्र ग्रहण को एक अशुभ घटना के तौर पर देखा जाता है। इस साल यानी की 2021 में कुल चार ग्रहण लगेंगे, जिनमें से दो सूर्य ग्रहण होंगे और दो चंद्र ग्रहण। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को लगेगा और यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। 26 मई को लगने वाले चंद्र ग्रहण को भारत में उपछाया के तौर पर देखा जा सकेगा,लेकिन यह भारत के कुछ ही हिस्सों में दिखेगा। वहीं, दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नबंवर 2021 को लगेगा। यह भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, आस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा। 16 नवंबर को लगने वाला दूसरा चंद्र ग्रहण भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में चंद्रोदय के समय देखा जा सकेगा। ज्योतिष के मुताबिक ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने वर्जित होता है। आइये आज हम आपको बताते हैं ग्रहण के दौरान कौन सा कार्य करना चाहिए और कौन सा नहीं।

ग्रहण के दौरान न करें यह कार्य

1. ज्योतिष के मुताबिक ग्रहण के दौरान तेल लगाना, जल पीना, बाल बनाना, कपड़े धोना और ताला खोलने जैसे कार्य करना वर्जित होता है।2. ग्रहण के दौरान खाना नहीं खाना चाहिए। कहा जाता है कि ग्रहण काल में मनुष्य जितने अन्न के दाने खाता है, उसे
उतने वर्षों तक नरक में रहकर कष्ट झेलने पड़ते हैं।
3. ग्रहण काल में सोना अशुभ होता है। ऐसा करने वाले व्यक्ति को तमाम रोग घेर लेते हैं।
4. चंद्र ग्रहण में तीन प्रहर का भोजन करना वर्जित माना जाता है।
5. ग्रहण के दिन पत्ते, तिनके, लकड़ी और फूल आदि तोड़ना पाप माना जाता है।
6. ग्रहण काल में कोई भी शुभ कार्य वर्जित होता है

क्या करें

1. ग्रहण शुरू होने से पहले नहा धो कर खुद को शुद्ध कर लेना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
2. ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देव या देवी की पूजा करना शुभ माना जाता है।
3. चंद्र ग्रहण में दान करने का विशेष महत्त्व है। इस दौरान दान करने से उसका कई गुना फल मिलता है।
4 ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।
5. ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल मिलता है
5. ग्रहण काल शुरू होने के पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए, ऐसा करने से खाने पीने की वस्तुओं पर ग्रहण का अशुभ असर नही पड़ता।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments