19 जनवरी राशिफलः इस राशि को धन-लाभ होने के संकेत, जानें आपकी राशि के लिए क्या रहेगा खास


1. मेष राशि

न्याय पक्ष उत्तम। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलने के आसार हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव का सामना करना पड़ेगा। परिवार के लोगों का सहयोग बढ़ेगा। इस सबके बीच परिवार में किसी का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। सेहत में अच्छा सुधार होगा।

2. वृषभ राशि
बोलचाल की भाषा में सावधानी जरूरी है। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होकर आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा। ट्रांसफर के योग बनेंगे। घर वालों का साथ आपको मिलेगा और आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी होगी।

3. मिथुन राशि
व्यापार मध्यम रहेगा। संतान के व्यवहार से निराशा होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। वक्त पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव की रेखा देखी जा सकती है।

4. कर्क राशि
ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। संतान सुख मिलने से वातावरण खुशीभरा होगा। व्यापार के सिलसिले में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। सेहत अच्छी स्थिति में रहेगी। गुस्से से बचकर रहना जरूरी होगा।

5. सिंह राशि
निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं लेकिन सावधानी बहुत आवश्यक है क्योंकि शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। खर्चों में भी अधिक बढ़ोतरी होगी, जिससे आपका मन दुखी हो सकता है ।

6. कन्या राशि
महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय आवश्यक है। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी को लाभ भी होगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। नौकरी के लिहाज से समय अच्छा है। अपने बिज़नेस पर ध्यान दें।

7. तुला राशि
व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बन रही है। मित्रों के साथ आनंदप्रद समय बीतेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। तनाव रहेगा लेकिन आप उससे दूर करने का प्रयास करेंगे। नौकरी के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।

8. वृश्चिक राशि
पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं। मानसिक तनाव आपको परेशान करेगा, जिससे कामों में रुकावट आ सकती है लेकिन शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा।एक दूसरे से प्यार महसूस होगा।

9. धनु राशि
व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। आज आपके पास कहीं से पैसा आएगा, जिससे आपके रुके हुए काम फिर से चालू हो जाएंगे और आपको खुशी होगी। सेहत ठीक ठाक रहेगी लेकिन खानपान पर ध्यान दें। परिवार का माहौल भी समझदारी भरा रहेगा।

10. मकर राशि
बोलचाल में संयम रखें। पारिवारिक समस्याओं का निकाल होकर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है क्योंकि आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। इससे आपके पेट खराब होने के योग बनेंगे। अपच की शिकायत भी हो सकती है। आप का व्यापार गति पकड़ेगा।

11. कुम्भ राशि
क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। सेहत में गिरावट बनी रहेगी आप परेशानी महसूस करेंगे। भाग्य की बदौलत आपके अनेक काम बनेंगे। घर में सुख रहेगा। घर में परिजनों के साथ मिलकर समय बिताना आपको अच्छा लगेगा।

12. मीन राशि
बुजुर्गों के स्वास्थ का खास ध्यान रखें। कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे। परिजनों के सहयोग से आयोजन सफल होंगे। काम के सिलसिले में नतीजे ठीक-ठाक रहेंगे लेकिन किसी बात को लेकर डर बना रहेगा इनकम बढ़ेगी।

source

0/Post a Comment/Comments