मुस्लिम धार्मिक गुरु ने बना रखी थीं 1000 गर्लफ्रेंड्स, मिली 1075 साल की सजा


तुर्की
 के मुस्लिम धार्मिक गुरु अदनान ओक्तार को कोर्ट ने यौन उत्पीड़न से सम्बंधित दस अलग-अलग मामलों में 1075 वर्ष की सजा सुनाई है। अदनान ओकतार एक समुदाय (पंथ) के प्रमुख हैं। उनके संगठन को अभियोजन पक्ष अपराधी मानता है। अदनान ओक्तार अपने अनुयायी को कट्टरपंथी मत के बारे में उपदेश देता था। वहीं वो महिलाओं को ‘बिल्लियां’ बुलाता था। देश के अलग-अलग हिस्सों में वर्ष 2018 में पड़े छापों में अदनान ओक्तार के हज़ारों अनुयायी गिरफ्तार हुए थे। टीवी शो के दौरान अदनान इन महिलाओं के साथ डांस करता था। रिपोर्ट्स के अनुसार, अदनान ने प्लास्टिक सर्जरी कराई हुई थीं। उसे अब कोर्ट ने 1075 वर्षों की सजा सुनाई है। मीडिया खबरों के अनुसार, अदनान पर नाबालिगों के यौन शोषण, राजनीतिक और सैन्य जासूसी करने के साथ धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान अदनान के कई राज अदनान सामने आये, जिसमे उसके यौन अपराधों का खुलासा हुआ। खास बात यह है कि, सुनवाई के दौरान जज से अदनान ने बताया था कि, उनकी लगभग एक हज़ार गर्लफ्रेंड हैं। उनका कहना था कि, महिलाओं के प्रति मेरे दिल में प्यार भरा हुआ है, जो इंसान की खासियत है। ये एक मुस्लमान की खूबी भी है। कोर्ट के एक सवाल का जवाब देते हुए अदनान ने कहा था कि, मैं बाप बनाने की असाधारण क्षमता भी रखता हूं।

1990 में पहले बार अदनान दुनिया के सामने आए थे। वो एक ऐसे पंथ के नेता थे। जो कई बार सेक्स स्कैंडल फंस चुके थे। वर्ष 2011 में उनके एक टीवी चैनल ने प्रसारण शुरू किया। इस टेलीकास्ट की धार्मिक नेताओं ने काफी निंदा की थी। कोर्ट में एक महिला ने बताया कि, अदनान ने उसके साथ और कई अन्य महिलाओं के साथ यौन शोषण किया। तो वहीं कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म भी किया। जिन्हे बाद में जबरन गर्भनिरोधक दवाएं खिलाई गई। अदनान के घर में छापे में 69,000 गर्भनिरोधक गोलियां मिली थीं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments