![akshay](https://upvartanews.com/wp-content/uploads/2020/12/akshay-1-696x390.jpg)
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने परिवार के काफी ज्यादा करीब हैं। वह अकसर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं।
अक्षय की फैमिली तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर भी कई बार धमाल मचाया हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार और सास डिंपल कपाड़िया के बीच कैसा रिश्ता हैं। आज हम आपको दोनों के प्यारे और दोस्ती भरे रिश्ते के बारे में बताएंगे।
अक्षय कुमार ने साल 2001 में राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी और एक्ट्रेस रह चुकीं ट्विंकल खन्ना से शादी रचाई। इस जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया। लेकिन फैंस इस बात को शायद ही जानते हैं
![akshay with wife](https://upvartanews.com/wp-content/uploads/2020/12/akshay-with-wife.jpg)
कि अक्षय कुमार अपनी सास डिंपल कपाड़िया से महज 10 साल छोटे हैं। अक्षय का जन्म 1963 में हुआ था। तो वहीं, डिंपल 1953 में पैदा हुई थीं। दोनों के बीच उम्र के इस कम फासले की वजह से काफी अच्छा बॉन्ड है।
अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया के बीच दोस्ती जैसा माहौल है। वह कई बार डिपल कपाड़िया के साथ सार्वजनिक जगह पर मस्ती मजाक करते नजर आ चुके हैं।
![akshay with dimple](https://upvartanews.com/wp-content/uploads/2020/12/akshay-with-dimple.jpg)
जिस वजह से दोनों के बीच की बॉन्डिंग फैंस को देखने को मिली है।
बता दें कि महज 16 साल की उम्र में ही डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी की थी। इस शादी के साल भर बाद ही ट्विंकल जन्म हो गया। हालांकि ये शादी ज्यादा लंबा नही चल पाई।
![akshay with saas 2](https://upvartanews.com/wp-content/uploads/2020/12/akshay-with-saas-2.png)
डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना साल 1982 में अलग हो गए। जिसके बाद से ही डिंपल कपाड़िया अपनी बेटी ट्विंकल के साथ रह रही है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।
Post a Comment