खेसारी लाल के इस गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, 10 दिनों में मिले 1 करोड़ व्यूज

 

Khesari Lal Yadav Songs

भोजपुरी के फेमस एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव के आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं। इन दिनों उनके गाने धमाल मचा रहे हैं। नए साल में खेसारी के कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके गाने इंटरनेट पर आते ही करोड़ों व्यूज मिल जाते हैं। इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव का एक नया गाना ‘धोखेबाज हो गया’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने को 10 दिनों के भीतर यू-ट्यूब पर 1 करोड़ बार से अधिक बार देखा जा चुका है। यह गाना वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने साथ मिलकर गाया है। यह गाना खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह पर फिल्माया गया है।

श्याम देहाती और आजाद सिंह ने मिलकर इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक तैयार किया है। SRK MUSIC यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस भोजपुरी गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। चांदनी सिंह और खेसारी लाल यादव की कैमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

अब तक इस गाने को 10,144,105 व्यूज मिल चुके हैं। इससे पहले खेसारी लाल यादव ने ‘लहंगा लखनऊवा 2’ बनाया है, जिसे खेसारी लाल यादव ने ‘लहंगा लखनऊवा’ भोजपुरी गाने की काफी सफलता को देखते हुए बनाया है। अब तक इस गाने के वीडियो को भी 50 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

source

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments