डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका को याद आई भारत यात्रा, PM मोदी संग शेयर की ढेरों तस्वीरें

 

Ivanka Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की बेटी और उनकी सलाहकार इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) दो बार भारत (India) का दौरा कर चुकी हैं। इंवाका को भारत काफी पसंद आया था। वह कई बार भारत की तारीफ कर चुकी हैं, लेकिन अब इवांका को भारत की याद आने लगी है। इवांका ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इवांका ने अपनी तीन साल पहली की भारत यात्रा को याद करते हुए दोनों देशों के बीच मजबूती की बात कही।

इवांका ट्रप ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी संग कई तस्वीरें साझा की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई को जारी रखे हुए है। वैश्विक सुरक्षा, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने में हम दोनों देशों की मजबूत दोस्ती पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है।’ इसके साथ ही इवांका ट्रंप ने बताया कि ये तीन साल पहले वैश्वक उद्यमिता सम्मिट की है।

बता दें कि, इवांका नवंबर 2017 को भारत यात्रा पर अमेरिका के 350 प्रतिनिधियों के साथ आई थीं। मालूम हो कि, इसी साल फरवरी में इवांका अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप के साथ नमस्ते ट्रंप के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने काफी एंजॉय किया था और काफी चर्चाओं में भी थी। इस वक्त अमेरिका और भारत कोविड मामलों में पहले और दूसरे नंबर पर हैं।

source

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments