फिर महंगा हुआ सोना, चांदी का भी हाल बेहाल, जानें आज के दाम

 

price of Gold and silver: सर्राफा बाजारों में सोना चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहता है। कभी सोना आगे रहता है तो कभी चांदी आगे रहती है, मगर इस उतार-चढ़ाव की कश्मकश से उस आम उपभोक्ता पर क्या असर पड़ता है। यह देखना अपने में बेहद दिलचस्प रहता है। अब आपकी इसी दिलचस्पी को मद्देनजर रखते हुए हम आपको सप्ताह के पहले के दिन के सर्राफा बाजारों के सुरत-ए-हाल से रूबरू कराने जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी उथल-पुथल का साफ असर घरेलू सर्राफा बाजारों में देखने को मिल रहा है। इसी अंतरराष्ट्रीय बाजारों के कारण घरेलू सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। 

सोना का सुरत-ए-हाल 
सुबह से ही सोना तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। 5 फरवरी को डिलिवरी वाला सोना 59 रुपये की तेजी के साथ 49231 के स्तर पर खुला। सुबह के 10.40 बजे यह 98 रुपये की तेजी के साथ 49217 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। फिलहाल अब आगे जाकर सोना  क्या रूख अख्तियार करता है। यह तो फिलहाल अब आने वाला वक्त ही तय करेगा।

चांदी का सुरत-ए-हाल 
वहीं, अगर चांदी के सुरत-ए-हाल की बात करें तो यहां लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सुबह मार्च डिलिवरी वाली चांदी 170 रुपये की गिरावट के साथ 63643 के स्तर पर खुली। MCX पर इस समय यह 103 रुपये की गिरावट के साथ 63710 रुपये के स्तर ट्रेड कर रही थी। अब इस तरह चांदी में जारी यह गिरावट का दौर कब तक रहेगा जारी है। यह तो फिलहाल अब आने वाला बाजारू समीकरण ही तय करेगा।

 अंतरराष्ट्रीय बाजारों का हाल 
घरेलू  बाजारों में सोना चांदी की कीमत क्या होगी। इसका सीधा संबंध अंतरराष्ट्रीय बाजारों से रहता है। वो इसलिए क्योंकि इन दोनों  के बीच एक प्रकार का अंर्तसंबंध है। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फरवरी डिलिवरी वाला सोना 2.95 डॉलर की तेजी के साथ 1842.95 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। मार्च डिलिवरी वाली चांदी इस समय 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 24.22 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।

सोना में आई तेजी   
इसके साथ ही अगर सोना की कीमत की बात करें पिछले एक सप्ताह में इसमें 1200 रूपए की तेजी आई है। सोना अभी-भी 50 हजार रूपए नीचे है। अगर सोने को उसके उच्चतम स्तर से देखा जाए तो वह करीब 7300 रुपये सस्ता हो चुका है। 

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments