
पहले भोजपुरी फिल्म की दुनिया लोगों के बीच ज्यादा फेमस नहीं थी वहीं अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की लोकप्रियता लोगों के दिलों में बढ़ती ही जा रही है। अब उन्हें देशभर में लोग पहचानने लगे हैं। भोजपुरी कॉमेडी का एक वीडियो आज हम आपको दिखाते हैं जिसमें सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हैं। वीडियो के टाइटल में लिखा है ‘मैडम जी आप बहुत खबूसरत हैं’। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ अक्षरा सिंह भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में खेसारी कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘मैडम जी आप बहुत खूबसूरत हैं’। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव और अक्षरा की जोड़ी को लोगों काफी प्यार दिया है।
अभी कुछ दिन पहले ही इस वीडियो को शेयर किया गया लेकिन शेयर करने के कुछ घंटों बाद ही इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। इसमें खेसारी एक महिला के वेश में भी नजर आ रहे हैं जहां वह साड़ी से लेकर सूट तक पहने हुए हैं। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव की कॉमेडी देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। इस वीडियो में गाना ‘जा जा जान’ को खेसारी लाल यादव ने ही अपनी आवाज से सजाया है। इस गाने को अजीत हलचल द्वारा लिखा गया है और आशीष वर्मा ने इसमें संगीत दिया है। खेसारी लाल यादव का आपको इसमें काफी अलग लुक देखने को मिलेगा और उनके फैंस उनका यह नया देख खूब कमेंट कर रहे हैं।
तो अगर अक्षरा सिंह की बात करें तो वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस हैं। अक्षरा ने साल 2011 में भोजपुरी फिल्म ‘प्राण जाई पर वचन न जाई’ के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। बता दें उन्होंने भोजपुरी एलबम ‘दिल बोले बम बम बम’ के कुछ गानों में अपनी आवाज भी दी है। पवन सिंह के साथ अक्षरा की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।
No comments:
Post a Comment