हमले की फिराक में जाकिर नाइक से जुड़ा आतंकी संगठन, भारतीय एजंसियां हुईं अलर्ट

 

नई दिल्ली। भगोड़े इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक से जुड़ा आतंकी संगठन भारत में हमले की साजिश रच रहा है। इसका खुलासा भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी की एक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक मलयेशिया का एक रोहिंग्या आतंकी संगठन भारत पर हमले की फिराक में है। ख़ुफ़िया रिपोर्ट में कहा गया है कि, ऐसे इनपुट मिले हैं कि, ये हमले आतंकी संगठन महिला से करवाना चाहता है। रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली है, जिसका सीधा संबंध वांटेड जाकिर नाइक से है। ख़ुफ़िया विभाग ने इस रिपोर्ट के बाद राज्यों को सतर्क कर दिया है। आतंकियों के निशाने पर श्रीनगर, बोधगया, पंजाब और अयोध्या हैं।

आतंकी संगठन अगले कुछ हफ़्तों में भारत में हमला करने की कोशिश में हैं। इसके लिए म्यांमार में प्रशिक्षित एक आतंकी महिला के नेतृत्व में एक ग्रुप काम कर रहा है। इसे देखते हुए खुफिया विभाग ने यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम बंगाल की पुलिस और राज्यों के खुफिया विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। एजेंसी को करीब दो लाख करोड़ डॉलर के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली है। ये लेनदेन भारत के विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक और कुआलालांपुर के रोहिंग्या नेता मोहम्मद नसीर के बीच हुआ है। इस बात की जानकारी भी मिली है कि, इस डील के एक हिस्सा भारत भी पहुंच चुका है, जो चेन्नई के एक संदिग्ध संभावित हवाला डीलर को मिला है।

हमले के लिए आतंकी ग्रुप दिसंबर के मध्य या फिर माह के अंत तक भारत आ सकता है, ये ग्रुप बंगलादेश के रास्ते भारत में घुसने की फ़िराक में है। म्यांमार में आतंकी ट्रेनिंग लेने वाली महिला की फ़िलहाल अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आ पाई है लेकिन इस बात की जानकारी मिली है कि, उसे इस वर्ष की शुरुआत में म्यांमार से मलयेशिया भेजा गया था। इस बात की भी सूचना है कि, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से सम्बंधित कुछ लोग इस मामले में आतंकियों की मदद कर सकते हैं। उन्हें लॉजिस्टिक्स मदद दे सकते हैं। यही वजह है कि, पीएफआई से जुड़े लोग एजेंसी की राडार पर हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments