जब रणवीर सिंह ने अनुष्का शर्मा को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़, वजह कर देगी हैरान

ranveer slaps anushka

 कम समय में बॉलीवुड में अपने पैर जमाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लाजवाभ अभिनय के लिए जाने जाते हैं। रणवीर को इंडस्ट्री में 10 साल हो गए हैं। महज 10 सालों में रणवीर सिंह ने वह मुकाम हासिल कर लिया जो सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे सितारों का सपना होता है। रणवीर सिंह ने अपनी काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम कमाया। हालांकि, इसके लिए रणवीर को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। साथ ही उन्हें कई तरह के प्रॉब्लम्स भी फेस करना पड़ा था। बता दें कि रणवीर सिंह कास्टिंग काउट (Casting Couch) का भी शिकार हो चुके हैं जिनका उन्होंने खुद खुलासा किया था।

एक इटंरव्यू में रणवीर सिंह ने खुलासा किया था कि वह अपने करियर के शुरुआती दौर में कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। रणवीर सिंह ने बताया था कि इंडस्ट्री में संघर्षों के दौरान उनकी मुलाकात एक कास्टिंग डायरेक्टर से हुई थी जिसने रणवीर को घर बुलाया था। रणवीर ने आगे बताया था, ‘उसने मेरा रेज्यूमे भी नहीं देखा। उसने मुझसे कहा कि तुम स्मार्ट और सेक्सी बनो। ऐसे लोग बहुत आगे जाते हैं।  मैं तुम्हें कई ऑफिस भेजूंगा और तुम्हें कोई छुए तो आपत्ति नहीं होनी चाहिए।’

रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ (Band Baja Barat) से डेब्यू किया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपॉजिट अनुष्का शर्मा भी थी। अनुष्का भी इसी फिल्म से डेब्यू कर रही थी। इस फिल्म में एक सीन था जिसमें रणवीर और अनुष्का शर्मा की लड़ाई होनी थी। इस सीन में रणवीर सिंह इतने अभिनय में इतना घुस गए थे कि जोश जोश में उन्होंने अनुष्का को जोरदार थप्पड़ मार दिया था। हालांकि, बाद में रणवीर ने अनुष्का से माफी मांग ली थी।

source

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments