अरबों की संपत्ति के मालिक हैं शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ के जलसा से भी महंगा है उनका ये बंगला!

 

अरबों की संपत्ति के मालिक हैं शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ के जलसा से भी महंगा है उनका ये बंगला!

शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के स्टार एक्टर रहे हैं, उनकी पत्नी पूनम सिन्हा और बच्चे भी ग्लैमर की दुनिया से जुड़े रहे हैं, बेटी सोनाक्षी आज के जमाने की चर्चित एक्ट्रेस हैं, शॉटगन ने सैकड़ों फिल्मों के जरिये लोगों का मनोरंजन करने के बाद राजनीति का रुख किया। शॉटगन का मुंबई में आलीशान बंगला है, जिसका नाम उन्होने रामायण रखा है।

आलीशान बंगला
शत्रुघ्न सिन्हा का ये आलीशान बंगला मुंबई के पॉश इलाके जुहू में है, इस घर को एक्टर ने शादी से करीब 8 साल पहले 1972 में खरीदा था, जब शॉटगन ने ये बंगला खरीदा था, तो उसकी कीमत अमिताभ बच्चन के जलसा से भी ज्यादा थी, शत्रुघ्न अपने पूरे परिवार के साथ इसी बंगले में रहते हैं।

परिवार
शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार में दो बेटे, एक बेटी और पत्नी पूनम सिन्हा हैं, उनके जुड़वां बेटों के नाम लव और कुश हैं। बेटी सोनाक्षी ने मुंबई में ही अलग घर खरीद लिया है, ज्यादातर वो अपने खरीदे घर में ही रहती हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की प्रॉपर्टी की बात करें, तो करीब 2 अरब की संपत्ति के मालिक हैं।

कितनी संपत्ति
2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में शॉटगन ने बताया था कि उनके पास 193 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति है। शॉटगन लंबे समय तक बीजेपी के साथ जुड़े रहे, वो वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रहे, लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये, इस बार वो पटना साहिब से लोकसभा का चुनाव भी हार गये हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments