जब शिकारी शेरों के बीच पीछे से पहुंच गया मगरमच्छ, देखें खतरनाक वीडियो

जानवरों की बात अगर की जाए तो जंगल का राजा शेर होता है। लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि कभी—कभी शेर भी शिकार हो जाते हैं। हाल ​के दिनों में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक चीता पानी पी रहा होता है कि तभी एक मगरमच्छ उसपर हमला बोल देता है। मगरमच्छ चीता को पानी में लेकर समा जाता है। मगरमच्छ ने साबित कर दिया कि बाघ अगर जंगल के शेर हैं तो जल में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करना चाहिए।

इसी तरह का एक दूसरा वीडियो सामने आया है जिसमें पानी के बीच बाघों का झुंड अपना शिकार खा रहा होता है कि तभी पीछे से मगरमच्छ आ जाता है। मगरमच्छ को देखते ही शेर चौकन्ने हो जाते हैं। मगरमच्छ को करीब आता देख शेर दहाड़ने लगते हैं। शेरों की दहाड़ से मगरमच्छ वक्त की नजाकत को भांप कर दूर जाने लगता है।

इस वीडियो को प्रवीण अंगुसामी जो आईएफएस ऑफिसर हैं उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि शेर जंगल का राजा हो सकता है, लेकिन पानी के अंदर का नहीं। इस बात को शेर जानते हैं और मानते भी हैं। मुझे लगता है यही समझ शेरों को द किंग बनाते हैं। साहस और बेवकूफी को अलग—अलग करना जरूरी भी है।

इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है, जब मगरमच्छ शेरों के झुंड के करीब आ जाता है तो शेर एक्शन मूड में आ जाते हैं। शेरों की दहाड़ सुन मगरमच्छ चौकन्ने मूड में वह से धीरे से खिसक जाता है। इस वीडियो के नीचे लोग तरह—तरह के कमेंट दे रहे हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments