किसान आंदोलनः युवराज सिंह के पिता योगराज का विवादित बयान, हिंदूओं को कहा- गद्दार

yuvraj father

 राजधानी दिल्ली के बॉर्डर पर चला किसान आंदोलन अपने चरम स्तर पर पहुंच गया है। एक तरफ सड़कों पर हजारों की संख्या में किसान उतर आए है। तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन के समर्थन में हजारों लोग खड़े हो गए है। अब तक पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारों ने किसानों का खुलकर समर्थन किया है। वहीं, अब पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भी किसान आंदोलन का समर्थन किया है लेकिन इस दौरान योगराज सिंह ने हिंदूओं के खिलाफ एक ऐसा बयान दे दिया। जिससे बवाल मच गया है। योगराज सिंह ने अपने बयान में हिंदूओं को गद्दार बताया है। जिस वजह से उनकी गिरफ्तारी की मांग हो रही है।

दरअसल सोशल मीडिया पर योगराज सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह किसान आंदोलन में मौजूद है और वह उनका खुलकर समर्थन कर रहे है लेकिन इस दौरान वह हिंदूओं के खिलाफ बोलते नजर आते है। वीडियो में वह पंजाबी में भाषण देते हुए नजर आ रहे है। वह भाषण में हिंदुओं के लिए गद्दार शब्द का इस्तेमाल करते है। वह कहते हैं कि, ‘ये हिंदू गद्दार हैं, सौ साल मुगलों की गुलामी की।’ इतना ही नहीं, उन्होंने महिलाओं को लेकर भी विवादास्पद बयान दिया है। वहीं, सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ। तो हंगामा मच गया। हर कोई युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह की कड़ी आलोचना कर रहे है।

हालांकि, इस वीडियो में कितनी सच्चाई है। इस बात का अंदाजा भी कोई नहीं लगा पा रहा। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि वीडियो में बोलते हुए शख्स योगराज सिंह है। हैरानी की बात ये है कि ये पहली बार नहीं है जब योगराज सिंह अपने बयानों की वजह से विवादों में आए है। इससे पहले भी वह कई विवादित बयान दे चुके है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने धोनी पर तब अपना गुस्सा निकाला था जब उनके बेटे युवराज सिंह को टीम इंडिया में जगह नहीं मिल सकी थी। जिस वजह से वह धोनी के फैंस के निशाने पर आ गए थे।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments