मोटापे के कारण लोगों के सामने महसूस होती है शर्म, तो घबराएं नहीं अपनाएं ये आसान उपाय, छूमंतर हो जाएगा मोटापा


भागदौड़-भरी जिंदगी में अक्सर हम और आप अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाते हैं। काम में इतने बिजी हो जाते हैं कि, खुद का ही ख्याल नहीं रहता। और नतीजा बढ़ता मोटापा, तनाव और ना जानें कितनी बीमारियां जो हमारी एक लापरवाही के कारण शरीर को खराब कर देती है। और मोटापा की बीमारी तो मानो इस तरह लोगों को चपेट में ले रही है जिसमें सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी आने लगे हैं। हालांकि, मोटापे की बीमारी के पीछे कई कारण हैं। तो चलिए जानते हैं मोटापे के कारण

मोटापा बढ़ने के मुख्य कारण
1. आज के दौरे में लोग पौष्टिक खाना छोड़कर जंक फूड खाना पंसद करते हैं। जो ना सिर्फ मोटापा बढ़ाता है बल्कि इससे कई बीमारियां भी हो जाती हैं।
2. कई लोगों की बार-बार सांस फूलने लगती है जो मोटापा का ही एक लक्षण होता है।
3. व्यायाम नहीं करना, और पूरे समय लगातार बैठे रहने से भी मोटापा बढ़ता है।
4. डायटिंग करना और उसमें भी ठीक तरीके से समय पर नहीं खाने से मोटापा कम होने के बजाय बढ़ जाता है।
5. तनाव, डिप्रेशन और अवसाद जैसी चीजें भी मोटापा बढ़ाती हैं।

6. इन सबके अलावा मोटापा अधिक सोने, खाने के बाद बैठे रहना, लेटे रहने से भी बढ़ता है।
वैसे तो मोटापा कम करने का सबसे अच्छा उपाय है एक्सरसाइज, जिसे आप अपनी दिनचर्या में शामिल करके मोटापे से छुट्टी पा सकते हैं। और समय रहते बढ़ते मोटापे को कंट्रोल करना भी बहुत जरूरी होता है। तो चलिए अब आपको बताते हैं मोटापा कम करने के कुछ घरेलू उपाय, जिनको अपनाकर आप चुटकियों में मोटापे को भगा सकते हैं।

इन चीजों का करें उपयोग
1.ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें। इससे किसी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं होता।
2. खाना-खाने के तुरंत बाद सोने से बचें, कोशिश करें कि, सोने से दो घंटा पहले ही खाना खा लें।
3. खाने को निगले नहीं बल्र्कि, उसे चबाकर खाएं। ऐसा करने से शरीर का वजन नियंत्रित रहता है।
4. टमाटर का सूप पीने या टमाटर कच्चा खाने से भी वजन कम होता है।
5. हरा सलाद का अधिक से अधिक सेवन करें। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
6. सुबह उठकर गर्म पानी में नींबू निचोड़कर उसमें एक या आधा चम्मच शहद मिला लें। ऐसा रोज करने से तेजी से वजन कम होता है।
7. बासी या एक दिन पहले का बचा खाना खाने से परहेज करें साथ ही तेलीय, जंक फूड का भी परहेज करें।

source

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments