8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, 6 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली। सेना में भर्ती होने के इच्छुक नौजवानों के लिए भारतीय सेना की तरफ से सिपाही भर्ती निकाली गई है। भारतीय सेना ने असम के जोरहाट और शिलांग सहित विभिन्न जिलों में 6 फरवरी, 2021 से सेना भर्ती रैली का आयोजन करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक जोरहाट एआरओ में 6 से 19 फरवरी तक शिलांग एआरओ में 6 से 25 फरवरी तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान सैनिक (जीडी), सैनिक (टेक्निकल), सैनिक (ट्रेड्समैन 10वीं पास), सैनिक (ट्रेड्समैन 8वीं) के पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र से ही इंट्री मिलेगी। इसलिए आवेदक हर हाल में सेना भर्ती रैली में हिस्सा लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन 25 दिसंबर से 23 जनवरी के बीच भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जरूर करा लें। भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों को रैली में शामिल होने के लिए 24 से 30 जनवरी के बीच रजिस्टर्ड ई-मेल से प्रवेश पत्र भेज दिए जाएंगे। बिना प्रवेश पत्र के भर्ती रैली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सेना भर्ती रैली से अन्य जानकारी जानने के लिए सेना की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन एक बार जरूर पढ़ लें।

सैनिक (जीडी)

आयु सीमा 17 से 21 वर्ष
अभ्यर्थी का जन्म 1 अक्टूबर, 1999 से 1 अप्रैल, 2003 के बीच हुआ हो। साथ ही 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास या सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल किए हों।

सैनिक (टेक्निकल)

आयु सीमा 17 से 23 वर्ष
अभ्यर्थी का जन्म 1 अक्टूबर, 1997 से 1 अप्रैल, 2003 के बीच का होना चाहिए। साथ ही 50 प्रतिशत अंकों साथ 10+2वीं पास या सभी विषयों में कम से कम 40 प्रतिशत अंक मिले हों।

सैनिक (ट्रेड्समैन 10वीं पास)

आयु सीमा 17 से 23 वर्ष
अभ्यथी का जन्म 1 अक्टूबर, 1997 से 1 अप्रैल, 2003 के बीच का हो। साथ ही 10वीं पास या सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक मिले हों।

सैनिक (ट्रेड्समैन 8वीं)

आयु सीमा 17 से 23 वर्ष
अभ्यर्थी का जन्म 1 अक्टूबर, 1997 से 1 अप्रैल, 2003 के बीच हुआ होना चाहिए। 8वीं पास होने के साथ ही सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल किए हों।

वेबसाइट- http://joinindianarmy.nic.in/

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments