अगर आपकी जिंदगी में भी है पैसे की तंगी तो घर में लाएं यह 7 चीजें, बरसेगा धन


अगर आपके घर में हमेशा कलह रहती है। या फिर पैसों की तंगी से परेशान रहते हैं। कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं तो हो सकता है कि आपके घर पर कोई वास्तु दोष हो। जिन घरों में वास्तु दोष होता है वहां परेशानी बनी ही रहती है चाहे आप अधिक कमाएं या कम। अगर वास्तु दोष नहीं है तो कम कमाई में भी बरकत होने लगती है और आप उन्नति की तरफ बढ़ते रहते हैं। इसलिए घर को वास्तुदोष से मुक्त रखने के लिए आप अपने घर में निचे बताई गई वस्तुओं को लाकर अपने घर में खुशियां ला सकते हैं।

लाफिंग बुद्धा जो कि गठरी रखे हुए होता है उसको समृद्धि का देवता भी कहा जाता है। कहा जाता है कि इसे घर में रखने से आर्थिक परेशानी दूर होती है और घर में खुशियां आती है। धायण रखें कि लाफिंग बुद्धा को घर के उत्तर पश्चिम कोण में ही रखें।

विंड चाइम की घंटियों की आवाज से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है और साथ ही सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी नौकरी और घर में बरकत हो तो आप सोने के सिक्कों वाला एक समुद्री जहाज ला कर जरूर रखें। सिक्कों से भरा समुद्री जहाज सफलता का प्रतीक होता है।

चाइनीज सिक्कों को फेंगशुई में आय का स्त्रोत माना जाता है। इनको लाल रिबन में बांध कर रखने से घर में आय में वृद्धि होती है। वैसे तो ये आसानी से बाजार में मिल जाते हैं आप इनके स्थान पर तांबे की गोल पट्टियों में छेद करके भी इन्हें तैयार कर सकते हैं।

स्टल ग्लोब अपने अंदर प्रकाश को समाहित रखता है। इस कारण इसे जिस भी जगह रखा जाता है वहां यह अपनी ऊर्जा से उजाला करता है।

घोड़े की नाल को मुख्य दरवाजे के ऊपर लगाने से घर को किसी की नजर नहीं लगती। यह घर को सुरक्षित रखता है साथ ही समृद्धि लाता है।

तु के कछुए को घर में रखने से आर्थिक उन्नति होती है। इससे वास्तु दोष दूर होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसे ड्राईंग रूम में हमेशा उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए।

source

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments