अगर आपकी कुंडली में भी सूर्य हैं कमजोर तो मजबूती के लिए अपनाएं ये 6 उपाय

 

कुंडली में सूर्य की स्थिति

ऐसा माना जाता है कि ग्रहों के राजा सूर्य एक राजसी ग्रह हैं, यही कारण है कि कुंडली में सूर्य की स्थिति व्यक्ति की भौतिक प्रगति में बेहद महत्व रखती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य आत्मा, मान-सम्मान, राज-काज, उच्च पद, सरकारी सेवा, नेतृत्व की क्षमता रखते हैं और जातकों को इसका लाभ भी मिलता है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इन्हें तुला राशि में नीच के माने जाते हैं। ऐसा माना गया है कि जिस व्यक्ति का सूर्य कमजोर होता है उस व्यक्ति का मनोबल और आत्मबल कमजोर होता है। साथ ही पिता और कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अनबन रहती है।

यदि किसी व्यक्ति में सूर्य कमजोर होता है तो उस व्यक्ति की सेहत पर भी काफी असर होता है। इन लोगों को आंख या अस्थियों संबंधी समस्या भी हो सकती है। जब उनकी कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो, परेशानियां अधिक बढ़ जाती हैं। इसके साथ ही व्यक्ति का फैसला लेने की क्षमता पर भी असर पड़ता है।

इसके साथ ही आलस और थकान भी रहती है। साथ ही सिर में दर्द और शरीर में अकड़न-सी रहती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप मजबूत कर अपने आत्मबल और अपनी प्रगति को बढ़ा सकते हैं। इन उपायों को करके आप भी अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

  • इसके लिए आपको घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा और खुला रखना चाहिए। ध्यान रहे कि घर में सूर्य की रोशनी जरूर आये। ऐसा माना जाता है कि मान-सम्मान में कमी आ जाती है।
  • रोजाना सूर्य भगवान को जल अवश्य चढ़ाएं और प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ भी करें। इसके साथ भी गायत्री मंत्र का जाप भी करें ऐसा करने से सूर्य मजबूत होता है।
  • रोजाना गाय को गेहूं और गुड़ मिलाकर खिलाने से सूर्य देव खुश रहते हैं।
  • किसी ब्राह्मण या फिर गरीब व्यक्ति को गुड़ की खीर अवश्य खिलाएं। सोना, तांबा या फिर गेहूं का दान भी जरूर करें
  • रोजाना सुबह में सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राएं करने से भी फायदा होता है।
  • ऐसा माना जाता है कि नहाने के पानी में नारंगी रंग का फूल या थोड़ी-सी केसर डालकर स्नान करने से सूर्य प्रसन्न होते हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीवुडलोचा.कॉम (Bollywoodlocha.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments