दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए इस्लामिक-खालिस्तानी संगठन से जुड़े 5 आतंकी

 

दिल्ली पुलिस ने पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और आतंकियों के बीच में शकरपुर में मुठभेड़ हुई, जिसके बाद इन्हे गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों के पास से कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में बड़ी घटना को अंजाम देने आए आतंकियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी अनहोनी से बचा लिया है। स्पेशल सेल का कहना है कि, इनमें से दो आतंकी पंजाब और तीन आतंकी कश्मीर के है। इन्हे नारको टेररिज्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस को अपने सूत्रों से जानकारी मिली थी कि, राजधानी में कुछ आतंकी घुसे हैं, जिसके बाद सोमवार सुबह पुलिस ने इन्हे पकड़ने ने जब छापेमारी शुरू की तो शकरपुर इलाके पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इन आतंकियों के पास से एक लाख डॉलर, हथियार और कुछ दस्तावेज मिले हैं। पुलिस इन आतंकियों के किसान संगठनों से लिंक को खंगालने में लग गई है।

आतंकियों की गिरफ्तारियों को लेकर स्पेशल सेल के डीसीपी कुशवाहा ने कहा है कि, ‘दिल्ली के शकरपुर में मुठभेड़ के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 2 पंजाब के, 3 कश्मीर के हैं। इनके पास से हथियार और कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आतंकियों को ISI के नारकोटेररिज्म ग्रुप का सपोर्ट मिला हुआ है। आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होना अभी बाकी है।

पुलिस इन आतंकियों से पूछताछ कर रही है और इनके अन्य साथियों के बारे पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं इनके खालिस्तानी आतंकियों के साथ संबंध होने की भी जांच चल रही है। दिल्ली में पिछले 11 दिनों से किसानों का आंदोलन जारी है, इस आंदोलन पर ख़ुफ़िया विभाग ने भी नजर बनाई हुई है। दिल्ली पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि, राजधानी में आतंकी एक्टिव हैं। इस ही इनपुट पर पुलिस ने नज़र बनाई हुई थी, जिसके बाद आज ये बड़ी कार्रवाई की गई है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments