सर्दियों में शरीर रहता है ठंडा, तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगी गर्माहट

 


सर्दियों में ठंड से बचने के लिए हम अनेकों उपाय करते हैं गर्म कपड़े पहनते हैं, गर्म पानी पीते हैं और भी न जानें क्या क्या। लेकिन क्या आपको पता है अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करने से भी शरीर अंदर से गर्म रहता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं खाने-पीने की कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जो शरीर को गर्म रखने के साथ साथ इम्यूनिटी बूस्ट करती हैं।

ड्राई फ्रूट्स
कुछ ड्राई फ्रूट्स ऐसे भी होते हैं जो अंदर से गर्म रखते हैं जैसे बादाम और अंजीर। इसी कारण इन्हें सर्दियों के मौसम में अवश्य खाना चाहिए। आप दूध में खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें खजूर और अंजीर में कैल्शियम और आयरन काफी मात्रा में होता है। जोकि प्राकृतिक रूप से शरीर को गर्म रखते हैं और साथ ही ये एनर्जी भी बढ़ाते हैं।

घी
घी में अनसैचुरेटेड फैट होता है जो शरीर को अंदर से गर्म और स्वस्थ बनाये रखता है। केवल यही नहीं घी सर्दियों के मौसम में होने वाली सुस्ती को भी दूर भगाता है।

जड़ वाली सब्जियां
गाजर, मूली, आलू, प्याज और लहसुन जैसी जड़ वाली सब्जियां शरीर में धीरे-धीरे पचती हैं जिसके कारण शरीर में गर्मी पैदा होती है। शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्म रखने के लिए अपनी डाइट में इन सब्जियों को अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।

शहद
सर्दियों में चीनी की बजाय शहद का प्रयोग करें। शहद की वजह से शरीर गर्म रहता है। इसका इस्तेमाल सलाद में डालकर भी किया जा सकता है। हालाकि, डायबिटीज के मरीजों को शहद का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

गर्म मसाले
खाना बनाते वक्त लौंग, दालचीनी, अदरक और चक्र फूल जैसे गर्म मसलों का प्रयोग जरूर करें। ये चीजें शरीर को गर्म रखेंगी। इन मसालों का इस्तेमाल करी, चाय, कॉफी या सूप में भी डालकर कर सकते हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीवुडलोचा.कॉम (Bollywoodlocha.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments