बेहद अजीब है यहां की प्रथा..बेटियों को दहेज में दिए जाते हैं 21 जोड़े सांप, क्योंकि..


आज हम आपको अपनी इस खास रिपोर्ट में हिंदुस्तान के एक ऐसे सूबे से रूबरू कराने जा रहे हैं, जहा लोग अपनी बेटियों की शादी में दहेज के रूप महंगे गहने..बेशकीमती कारें…बहुमूल्य सामान नहीं बल्कि कुल 21 जोड़े सांप देते हैं। यह 21 जोड़े सांप लड़की का पिता खुद पकड़कर अपने बेटी को देता है। इतना ही नहीं, अगर कोई पिता अपनी बेटी को यह सांप नहीं दे पाता तो उसकी बे्टी की  शादी नहीं हो पाती है। वह जिंदगी भर आविवाहित रह जाती है। वहीं, दूल्हा  भी उसी लड़की से शादी करना पसंद करता है, जहां पर उसे यह 21 जोड़े सांप मिलते हैं। दूल्हे के लिए अपनी विवाहित जिंंदगी का संचालन करने के लिए यह सांप बहुत काम के होते हैं। यह सांप उनकी आजीविका का साधन होते हैं। 

यहां हम आपको बताते चले कि यह प्रथा मध्यप्रदेश के गौराया समाज में प्रचलित है। यहां लोग अपनी बेटियों को शादी में 21 जोड़े सांप ही देते हैं।  सांप न देने की स्थिति में इनकी बेटियों की शादी नहीं हो पाती है। शादी होने के बाद यह लोग सांपों का खेल दिखाकर ही अपनी आजीविका चलाते हैं। यह परंपरा इस समुदाय में वर्षों से चली आ रही है। इस परंपरा के बिना यहां शादी ही नहीं होती है। जी हां.. संभवत: यह रिपोर्ट पढ़ने पर आपको बेहद अलहदा लग रही हो , लेकिन यह एक सच्चाई है, जिससे आपको रूबरू होना ही होगा।

यहां लोग दहेज के रूप में ही सांप देते हैं।  ऐसा नहीं है कि यह लोग अपनी बेटियों को महंगे आभूषण  नहीं देते हैं। वो भी देते हैं, मगर सांप देना अनिवार्य होता है। न देने की स्थिति में शादी नहीं हो पाती है। दहेज में दिए जाने वाले यह सांप भी बेहद जहरीले होते हैं। इनका जहर बेचकर यह लोग अपनी आजीविका चलाते हैं। इस समुदाय के लोग शादी तय होते ही सांप पकड़ना शुरू कर देते हैं। ऐसा इसलिए  करते हैें , ताकि शादी के बाद उन्हें सांप देने में परेशानी न हो।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments