बिल गेट्स ने कोरोना को लेकर दुनिया को दी चेतावनी, 2021 में भी रहेगा संकट

 

bill

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़ रही दुनिया को कोरोना वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने कोविड-19 को लेकर दुनिया को चेतावनी भरे शब्दों में चैंकाने वाला बयान दिया है। बिल गेट्स ने कहा है कि साल 2021 पर भी कोरोना का साया रहेगा। उन्होंने कहा कि हम 2022 में हालात सामान्य होने की कल्पना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खुशी की बात यह है कि हमें 12 महीने में ही कोरोना की वैक्सीन मिल गई है। कोरोना वैक्सीन मिलने में जितना देर होती दुनिया के लिए उतना ही संकट बड़ा होता जाता। गेट्स ने उम्मीद जताई है कि 2021 की पहली तिमाही में ही हमें कई वैक्सीन मिल जाएंगी। कोरोना काल में चुनौतियों का सामना करना लाजिमी है। एक संस्था को हमारे फाउंडेशन और अमेरिकी सरकार की एक शाखा 10 साल से फंड कर रही है। उसने सबसे पहले परिणाम सबके सामने रखे।

बिल गेट्स ने कहा कि एमआरएन वैक्सीन की थर्माेस्टैबिलिटी, लागत और मापनीयता उतनी बेहतर नहीं है, जितनी की एस्ट्राजेनेका, जॉनसन एंड जॉनसन और नोवावैक्स के लिए होगी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि पांच से दस साल बाद हमें मैच्योर एमआरएनए प्लैटफॉर्म मिल जाएगा और इससे उन समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। बिल गेट्स ने कहा कि अगर भारत जैसे देश में कोविड वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां स्थापित हो जाएंगी तो इसे पाने के लिए धोखाधड़ी के मामले कम होंगे। उन्होंने भारत की तारीफ की है।

अगर लोग चीन के अलावा किसी एक देश में पढ़ने जा रहे हैं तो मैं कहूंगा कि वो भारत को देखें। यहां अपार संभावनाएं हैं। ये देश अच्छा कर रहा है। गेट्स मानते हैं कि असल में भारत में इनोवेशन के शानदार मौके हैं। इसलिए मुझे इस बात की खुशी है कि सीरम इंस्टीट्यूट कुछ गेट्स फाउंडेशन की और कुछ खुद की मदद से एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को बनाने की तैयारी में है। ज्ञात हो कि गेट्स फाउंडेशन ने सीरम इंस्टीट्यूट को गावी के जरिए 150 मिलियन डॉलर की मदद की है। बिल गेट्स को भारत की वैक्सीन से काफी उम्मीद है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments