हमउम्र है बॉलीवुड की ये 10 हस्तियां, कोई करता है एक्ट्रेस के साथ रोमांस तो कई निभाता है पिता का किरादर


actors

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग्लैमरस अंदाज और फैशन के साथ-साथ फिटनेस को भी अहमियत दी जाती है। इंडस्ट्री से जुडे सभी एक्टर और एक्ट्रेस अपने आपको फिट रखने के लिए रोजाना कड़ी मेहनत करते है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता है। फिटनेस की वजह से ही अब कई पुराने एक्टर और एक्ट्रेस फिल्मों से दूर रहने के बाद भी अपकमिंग स्टार्स को कांटे की चक्कर देते है। जिस वजह से आज के समय में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेसेस है। जो फिल्मों से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है लेकिन दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी कलाकार है जो अपनी उम्र से भी ज्यादा बड़ा लगने लगते हैं। आज आपको कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताएंगे जो जिनकी उम्र तो एक समान हैं लेकिन फिटनेस में वो एक-दूसरे से आसपास भी नहीं हैं।

गोविंदा और संजय मिश्रा
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर गोविंदा छाए रहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ संजय मिश्रा हैं। जिनकी दमदार एक्टिंग को काफी पसंद किया गया हैं। गोविंदा और संजय मिश्रा की उम्र में काफी ज्यादा फर्क लगता है। दोनों फिटनेस के मामले में काफी अलग है लेकिन क्या आपको पता है दोनों ही अभिनेता 57 साल के हैं। एक तरफ गोविंदा फिट है। तो वहीं, दूसरी तरफ संजय उनसे ज्यादा उम्र के दिखते हैं। जिस वजह से उनकी उम्र की तुलका अकसर होती है।

शाहरुख खान और आदित्य पंचोली
काफी कम लोग ही इस बात को जानते है कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और आदित्य पंचोली एक ही उम्र के है। शाहरुख और आदित्य 55 साल के है लेकिन दोनों के बीच फिटनेस और लुक को लेकर काफी ज्यादा फर्क है। एक तरफ शाहरुख खान हैंsrkजो आज भी बॉलीवुड से जबरदस्त फिल्में दे रहें हैं और फैंस भी उनकी फिल्मों का दिल थामकर इंतजार करते है। दूसरी तरफ, आदित्य पंचोली ने काफी समय पहले ही बॉलीवुड से रिटायरमेंट ले लिया हैं। जिस वजह से फैंस हमेशा से ही शाहरुख खान को पसंद करते है।

अक्षय कुमार और दिलीप जोशी
अक्षय कुमार की फिटनेस की तारीफ पूरा बॉलीवुड करता हैं। कहा जाता है कि उनके आगे बॉलीवुड का हर एक्टर फेल है। वह 53 साल के हैं लेकिन आज भी वह कई धमाकेदार एक्शन सीन्स करके फैंस के होश उड़ाने का काम कर देते है।akshay  वहीं, दूसरी तरफ टीवी अभिनेता दिलीप जोशी हैं। जिनकी उम्र 52 साल है। वह अक्षय कुमार से महज कुछ ही महीने छोटे है लेकिन दोनों अभिनेताओं की फिटनेस में रात-दिन का अंदर है।

ऋतिक रोशन और राम कपूर
ऋतिक रोशन धमाकेदार एक्टर के साथ-साथ लाजवाब डांसर भी हैं। उनके एक्शन सीन पर फैंस फिदा है। जिस वजह से ऋतिक रोशन फैंस को काफी ज्यादा पसंद है।Hrithik-Roshan-Ram-Kapoor-1सोशल मीडिया पर भी ऋतिक रोशन की डांसिंग और एक्शन वीडियोछाई रहती हैं। वहीं, दूसरी तरफ टीवी स्टार राम कपूर हैं, जो ऋतिक रोशन की उम्र के ही है। दोनों अभिनेताओं की उम्र 47 साल हैं लेकिन वह ऋतिक रोशन से उम्र में काफी ज्यादा बड़े लगते है।

पूजा भट्ट और मंदिरा बेदी
बॉलीवुड पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकीं पूजा भट्ट और मंदिरा बेदी लगभग हमउम्र ही हैं। दोनों अभिनेत्रियां 48 साल की हैं लेकिन एक तरफ पूजा हैं,पूजा भट्टजो अपने समय में बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद आज फिल्म इंडस्ट्री से गायब है। वहीं, मंदिरा बेटी आज भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह फैंस के बीच लगातार अपनी फिटनेस वीडियो शेयर करते है। जिसे हमेशा ही पसंद किया गया है।

source

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments