पहली बार बीच सड़क पर इस लड़की को हुआ पीरियड्स, फिर इस लड़के ने जो किया, शानदार, देखे video

 

पीरियड्स…इसे लेकर हमारे समाज में अलग-्अलग भ्रांतियां फैली हुई है। कई जगह इसे लेकर जागरूकता का अभाव भी देखने को मिलता है। लेकिन, बड़े पैमाने पर अब जागरूकता लाने की कोशिश की जा रही है, ताकि समाज में  इसे लेकर फैली भ्रांतियों को कम किया जा सके। पहली महावारी किसी भी लड़की के जीवन का भावनात्मक रूप से बहुत अहम पड़ाव होता है। मगर, कई मौकों पर जानकारी के अभाव में ऐसा देखा गया कि पहली मर्तबा पीरिय़ड्स के दौरान लड़कियां परेशान हो जाती है, लिहाजा पहली पीरियड्स को लेकर हमेशा तैयार रखने की दिशा में जागरूकता लाने की दरकार है।

वायरल हुआ शानदार video 

इस बीच आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो है, जो पहले पीरियड्स के बारे में हैं। यह वीडियो अभी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख जमकर अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में लड़कियों के पहले पीरियड्स के बारे में फिल्माया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की जा रही है। तभी अचानक से उसे पीरियड्स होता है। उसने सफेद रंग का कपड़ा पहन रखा है, जिसके चलते उसके कपड़े पर खून के लाल रंग के  धब्बे दिखने लगते हैं। सड़क पर चलते दौरान सभी लोग उसे देखकर घूर रहे होते हैं।  हर कोई उसकी हंसी करता हुआ ही नजर आता है। कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आता।

एक तरफ पहला पीरियड्स तो दूसरी तरफ आसपास के लोगों का इस तरह का रिएक्शन देखकर वो लड़की परेशान हो जाती है। फिर एक स्कूटी के पास जाकर रोने लगती है। यह लड़की खुद को हेल्पलेस महसूस करने लगती है। उसे समझ नहीं आता कि  क्या करें और क्या न करें। तभी एकाएक एक अनजान  लड़का जो इस बात से बेखबर होता है कि उस लड़की के साथ क्या हुआ है। उसके रोने की वजह पूछकर फिर उसकी मदद करता है। इस लड़के ने ऐसा करके एक मिसाल कायम की है। 

यहां देखिए इस अनजान लड़के का शानदार video 

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments