दीपावली मिलन के साथ ही अखिलेश और शिवपाल आये साथ, मिल कर लड़ेंगे चुनाव

samajwadi

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में दीपावली की रोशनी के साथ एक नई किरण सैफई में नजर आयी। दीपावली मनाने अपने पैतृक आवास सैफई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समेत सभी छोटे दलों के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने प्रसपा को गठबंधन में शामिल करने की सहमति प्रदान की है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो चाचा शिवपाल को कैबिनेट मंत्री बनाएंगे। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी दलों के साथ एडजस्टमेंट को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े राजनीतिक दल के साथ समाजवादी पार्टी गठबंधन नहीं करेगी। जसवंतनगर विधानसभा सीट प्रसपा के नेता के लिए छोड़ दी गई है। पार्टी उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाने के लिए भी तैयार है। इटावा स्थित सिविल लाइन स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने प्रसपा प्रमुख व चाचा शिवपाल सिंह यादव को इशारों इशारों में चुनाव में गठबंधन के लिए आमंत्रित भी किया।

प्रदेश मे जनाधार और राजनीतिक समीकरण को देखते हुए दोनों दलों ने ऐसा करने का निर्णय लिया है। समाजवादी पार्टी और शिवपाल यादव की पार्टी दोनों अपने पुराने दिनों को पाने का प्रयास करना चाहती है। इस गठबंधन से दोना दल जहां एक विशेष वर्ग के मतदाताओं को एक साथ लाने का प्रयास करेंगे। वहीं मत बिखराव को भी रोकेंगे।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments