इस महिला के कारण एअरपोर्ट पर कपड़े उतरवा कर हुई थी जांच, अब होगी सजा

 

qater

दोहा। कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है कि दूसरे की हरकतों से सभी को शर्मसार होना पड़ता है। दोहा में कुछ दिनों पहले ऐसा ही हुआ था लेकिन अब सही कारण को खोज लिया गया है। कतर का दावा है कि उसने हवाईअड्डे पर नवजात को छोड़कर जाने वाली महिला की पहचान कर लिया है। नवजात छोड़ कर जाने के कारण कई महिला यात्रियों को बेवजह जांच से गुजरना पड़ा था। सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि आरोपी महिला एशियाई मूल की है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अब इस महिला के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। कतर के सरकारी वकील ने बताया कि एक महिला अपने नवजात बच्चे को हवाईअड्डे के शौचालय में लगे डस्टबिन में फेंककर अपने देश रवाना हो गई थी। जांच में नवजात को डस्टबीन में फेंकने वाली आरोपी महिला की पहचान हो गई है। पुलिस ने जांच के दौरान बच्चे के पिता का भी पता लगा लिया गया है। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। ज्ञात हो कि महिला की इस हरकत पर हवाईअड्डे पर तैनात अधिकारियों ने सभी महिलाओं की सख्ती जांच की थी। जांच पर कई देशों ने सवाल उठाया था जिसमें ऑस्ट्रलिया प्रमुख था। कतर के हवाईअड्डे पर महिलाओं की आपत्तिजनक ढंग से जांच करने के लिए कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। सरकारी वकील ने यह नहीं बताया कि कुल कितने पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है और उन पर क्या आरोप लगाये गए हैं।

सरकारी बयान में कहा गया है कि आरोपी महिला एशियाई मूल की है। उसे दोषी पाया जाता है तो कम से कम 15 साल की सजा निश्चित है। आरोपी महिला ने बच्चे के पिता को मैसेज भेजकर कहा था कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया है और वो उसे यहीं छोड़कर अपने देश वापस जा रही है। टेस्ट के आधार पर बच्चे के पिता की भी पहचान कर ली गई है। ज्ञात हो कि 2 अक्टूबर को कतर की राजधानी दोहा के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टॉयलेट में एक नवजात मिला था। कतर एयरवेज की 10 फ्लाइट्स की महिला यात्रियों की जांच यह पता लगाने के लिए की गई थी कि कहीं उन्होंने बच्चे को जन्म तो नहीं दिया।

इसमें कई ऑस्ट्रलियाई यात्री भी शामिल थीं। महिलाओं ने आरोप लगाया था कि उनके कपड़े उतरवाकर जांच की गई। यह जांच महिलाओं के लिए अपमानित करने वाली थी। अपनी महिला यात्रियों के साथ हुई आपत्तिजनक जांच पर ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्रालय ने नाराजगी जताई थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कहा गया था कि ऐसी गहन जांच बेहद गंभीर और परेशान करने वाली है। विवाद को देखते हुए कतर के अधिकारियों ने महिलाओं के साथ इस दुव्र्यवहार पर माफी मांग ली थी। सरकार के खेद व्यक्त करते हुए कहा था कि बच्चे के माता-पिता को तुरंत ढूंढना जरूरी था। यदि इस कार्रवाई से किसी भी यात्री को परेशानी हुई तो हम खेद व्यक्त करते हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments