आप भी अवगत हो जाइए कोराना वैक्सीन की सफलता से, उम्मीदों पर खरा उतरेगी

 


नई दिल्ली। कोविड 19 कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया परेशान है। इस बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर कई उम्मीद भरी सूचनाएं मिल रही हैं। फाइजर और मॉडर्ना के बाद अब ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के भी नतीजे आ गए हैं और यह यह टीका महामारी की रोकथाम में काफी असरदार पाया गया है। इस वैक्सीन को लेकर वैज्ञानिकों को काफी उम्मीद है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड 70.4 फीसदी असरदार दिख रही है। टेस्टिंग से यह पता चला है कि यह वैक्सीन कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव में 90 फीसदी प्रभावी है। फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन ज्यादा प्रभावी है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वैक्सीन फाइजर और मॉडर्ना के बाद नतीजे जारी करने वाली तीसरी वैक्सीन है।

यह दोनों से काफी अलग है। फाइजर ने जर्मन फार्मा कंपनी के साथ मिलकर वैक्सीन तैयार किया है। फाइजर और मॉडर्ना ने हाल ही में बताया था कि दोनों वैक्सीन करीब 95 प्रतिशत तक प्रभावी है। फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन के मुकाबले ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को स्टोर और ट्रांसपोर्ट करना ज्यादा आसान है।

इसे रेफ्रिजरेटर में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर रखा जा सकता है। इसे दुनिया में कहीं भी आसानी से पहुंचाया और इस्तेमाल किया जा सकता है। वैक्सीन की कीमत भी लोगों पर असर करेगी। कम कीमत में परिवहन में सक्षम वैक्सीन को लोग ज्यादा अपनायेंगे।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments