अर्णब की गिरफ्तारी पर भड़की कंगना, बोली- आपने उन्हें घर पर जाकर मारा, उनके बाल नोंचे फिर..

 

फिलहाल तो इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है कि रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर एक इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है, जिसके चलते आज सुबह मुंबई पुलिस ने उन्हें उनके घर पर जाकर गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी पर लोग अलग-अलग तरीके से अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, बीते दिनों महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कंगना रनौत ने अर्णब की गिरफ्तारी पर भड़कते हुए महाराष्ट्र सरकार की जमकर क्लास दी। उन्होंने इसका पूरा वीडियो भी साझा किया है, जो अभी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अपना रिएक्शन देतेे हुए नजर आ रहे हैं। 

कैसे भड़कीं कंगना 
यहां पर हम आपको बातते चले कि कंगना रनौत ने अर्णब की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र पर निशाना साधा। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं आज महाराष्ट्र सरकार से ये पूछना चाहती हूं कि आपने आज अर्णब गोस्वामी को उनके घर पर जाकर मारा। उनके बाल नोंचे। उनपर हमला किया। कितने घर तोड़ेंगे आप? और कितनों के गले दबाएंगे आप? और कितने गले दबाएंगे? कितनी आवाजें बंद करेंगे आप? सोनिया सेना कितने मुंह बंद करेंगे आप? यह मुंह बढ़ते ही जाएंगे।

https://www.instagram.com/tv/CHJ3UCSBPX5/?utm_source=ig_web_copy_link

देखिए कंगना का video  
उधर, कंगना ने इस पूरे मसले को लेकर ट्वीट कर कहा कि ‘पप्पू प्रो को इतना गुस्सा क्यों आता है? पेंगुइन को इतना गुस्सा क्यों आता है? सोनिया सेना को इतना गुस्सा क्यों आता है? अर्नब सर, इन्हें बाल खींचने दें। हमारे खुलकर बोलने पर हमला करने दें।  फांसी लगने से पहले इनके चेहरों पर मुस्कुराहत आने दें। आजादी का कर्ज चुकाना है।’

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments