समुद्र किनारे सड़ी हुई लाश देख डर से कांपी महिला, सच्चाई जान उड़ गए होश


अमेरिका के फ्लोरिडा में एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला है। यहां पर एक महिला समुद्र किनारे घूमने आई। तो वह उस वक्त चौंक गई जब उसकी नजरें एक लाश पर पड़ी। इस घटना ने महिला के होश उड़ा दिए थे

लेकिन महिला ने इस भयानक दृश्य को देखते ही पुलिस को फोन किया और इस पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस भी सीधा घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, जैसे ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। तो उन्होंने इस पूरे मामले का सच सबके सामने रखी।

दरअसल फ्लोरिडा की रहने वाली एक महिला ने फेसबुक पर इस मामले की जानकारी दी। महिला ने बताया कि जब वो समुद्र किनारे गई थी। तो वहां पर वह घूम रही थी। इस दौरान उसने वहां पर एक डेड बॉडी देखी। जिसके बाद उन्होंने सीधा आपातकालीन नंबर 911 पर फोन किया।



जिसके बाद वॉलेंटियर कैथलीन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद अधिकारियों ने इस शव की जांच की। जिससे सारी सच्चाई सामने आई। जांच में पता चला कि वह शव नकली था। समुद्र किनारे सिर्फ पुतला बड़ा था। जो पानी में रहने की वजह से सड़ चुका था और किनारे पर आ गया था। जिसके बाद महिला ने राहत की सांस ली।

बता दें कि महिला ने ये सारी जानकारी Ocean hour नाम के फेसबुक पेज पर दी है। इस घटना के साथ तस्वीरें भी शेयर की गई है। वहीं, अब महिला की पोस्ट पर हजारों लोगों ने कमेंट किया है।
वहीं, कई लोग इस पोस्ट को लाइक भी कर रहे है। हालांकि, कई लोगों ने कमेंट करते सवाल भी किए। कुछ लोगों ने पूछा, ‘आखिर में समुद्र में मानव की तरह दिखने वाला पुतला आया कहां से?’ वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि, ‘हम खुश हैं कि वो शव नहीं बल्कि एक पुतला था।’

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments