बिल गेट्स को पीछे छोड़ एलन मस्क बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स, जानें कितनी बढ़ी नेटवर्थ


कल तक पूरी दुनिया में अमीरों की फेहरिस्त में सबसे अव्वल दर्जे पर अपना नाम कायम करने वाले बिल गेट्स को पछाड़कर एलन मस्क खुद अमीरों की सूची मेें दूसरे स्थान पर अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। उनकी नेटवर्थ में एक चामत्कारीक उछाल दर्ज किया गया है, जिसे जानकर सभी के होश फाख्ता हो रहे हैं। महज, 49 वर्षीय एलन मस्क की नेटवर्थ बढ़कर 127.9 अरब डॉलर हो गई है। उनके मार्केट शेयर में भी काफी इजाफा दर्ज किया गया है। टेस्ला की मार्केट वैल्यू बढ़कर 491 अरब डॉलर तक पहुंच गयी है। इससे पहले एलन मस्क ने अपनी नेटवर्थ 100.3 अरब डॉलर बताई थी।

यहां पर हम आपको बताते चले कि ब्लूमर्ग इन्डेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी को अमीरों की फेहरिस्त में वे 35वें स्थान पर थे। लेकिन, अब उनके नेटवर्थ में एक चमत्कारीक उछाल दर्ज किया गया है, जिसके बाद वे 2वें स्थान पर आ गए हैं। उनकी संपत्ति  में बहुत ही तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है।  इससे पहले 128 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स दूसरे स्थान पर थे, लेकिन एलन मस्क ने उन्हें पछाड़कर अब यह स्थान खुद हासिल कर लिया है।

पीछे छूटे गए बिल गेट्स 
कल तक अमीरों के जलसों में सबसे अव्वल दर्ज पर अपने जगह बरकरार रखने वाले बिल गेट्स आज पीछे छूट गए हैं। एलन मस्क ने अब उनका  स्थान हासिल कर लिया है। ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब एलन मस्क दूसरे स्थान पर आ गए हैं। एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस के 2017 में नंबर एक पर आने के बाद बिल गेट्स दूसरे पायदान पर आ गए। बताया जाता है कि बिल गेट्स बहुत बड़े दानवीर हैं।  उन्होंने बहुत दान किया है। कोरोना काल में उन्होंने बेहद दान किया था, जिसके बाद अब वे पीछे छूट गए हैं। 

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments